राज्य की दुर्दशा में भाजपा और कांग्रेस बराबर की जिम्मेदार : आप
आम आदमी पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी जितेंद्र फुलारा ने पिथौरागढ़ पहुंचकर विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।
पिथौरागढ़, जेएनएन : आम आदमी पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी जितेंद्र फुलारा ने पिथौरागढ़ पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर 2022 विधानसभा चुनाव के लिए चर्चा की।
जिला मुख्यालय में हुई बैठक में चुनाव प्रभारी फुलारा ने कहा कि राज्य गठन के बाद से बारी-बारी प्रदेश की सत्ता संभालने वाली भाजपा और कांग्रेस ने राज्य का बंटाधार कर दिया है। तमाम संभावनाओं वाले राज्य के लोग आज भी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए जूझ रहे हैं। प्रदेश में बिजली, पानी जैसी छोटी-छोटी जरू रतों के लिए जनता सड़कों पर उतरने को मजबूर है। युवाओं के लिए पलायन मजबूरी बना दिया गया है। गांव खाली हो रहे हैं। जंगली जानवरों की समस्या प्रदेश की सरकार नहीं सुलझा पा रही है, जिससे खेती का रकबा सिकुड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी अपने को मजबूत विकल्प के रू प में पेश करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। बैठक के दौरान आक्सीमीटर अभियान चलाने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। दो दर्जन युवाओं ने आप पार्टी की सदस्यता ली। बैठक में विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सुशील खत्री, चंद्रप्रकाश पुनेड़ा, राकेश वर्मा, सुरेश जोशी, गिरीश, सरोज देऊपा, भावना शर्मा, विजय भाटिया, जगदीश कलौनी, नरेंद्र बिष्ट, कमला पंत, अनामिका भंडारी आदि शामिल थे।