भारत-नेपाल को जोड़ने वाला अंतरराष्ट्रीय झूला पुल खुला
नेपाल और भारत की सहमति पर दूसरे दिन भी भारत नेपाल को जोड़ने वाला झूला पुल खोला गया।
संसू, धारचूला: नेपाल और भारत की सहमति पर दूसरे दिन भी भारत नेपाल को जोड़ने वाला झूला पुल खोला गया। इस दौरान भारी संख्या में लोगों ने आवाजाही की। पुल दिन में एक बजे से तीन बजे तक खोलने के आदेश थे, परंतु एक घंटे ही आवाजाही हुई। इस दौरान नेपाल से भारत आने वालों की संख्या अधिक रही।
झूलाघाट: झूलाघाट के व्यापारियों की दो दिन पुल खोलने की मांग पर प्रशासन ने 18 और 19 जनवरी को पुल खोलने की सहमति दे दी है। इसकी पुष्टि नेपाल के बैतड़ी जिले के प्रमुख जिलाधिकारी मोहन राज जोशी द्वारा जारी पत्र से हुई है। नेपाल बैतड़ी के जिलाधिकारी ने अपने पत्र में कहा है कि 18 और 19 जनवरी को दो दिन पुल खोलने का एसडीएम पिथौरागढ़ का पत्र प्राप्त हुआ है। उन्होंने बैतड़ी के लोगों से कहा है कि इस अवधि में पेंशन, रोजगार , दवा व आवश्यक कार्य के लिए आवाजाही की जा सकती है।
======= दो दिन अंतरराष्ट्रीय पुल खोलने की मांग
झूलाघाट: झूलाघाट के व्यापारियों ने जिलाधिकारी से 18 और 19 जनवरी को दो दिन भारत नेपाल को जोड़ने वाले झूला पुल को खोलने की माग की है।
बीत दिनों झूलाघाट के व्यापारियों का शिष्टमंडल भारत नेपाल को जोड़ने वाले झूला पुल का व्यापारिक गतिविधियों के लिए खोलने की मांग को लेकर जिलाधिकारी डा. वीके जोगदंडे से मिला था। डीएम ने इस मौके पर बताया कि प्रशासन केवल आपात स्थिति में लोगो के अनुरोध पर ही आंशिक रू प से पुल खोल सकता है। व्यापारियों की इस मांग को गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि आवश्यक कार्य के लिए ही प्रशासन कुछ समय के लिए पुल खोलता है। डीएम के इस आश्वासन पर झूलाघाट के व्यापारियों की एक बैठक हुई। बैठक में भारत नेपाल पुल को दो दिन खोलने का अनुरोध पत्र तैयार किया गया।
व्यापारियों द्वारा आगामी 18 और 19 जनवरी को दो दिन झूला पुल व्यावसायिक गतिविधियों और आम आवाजाही के लिए खोलने की मांग का पत्र डीएम को भेजा गया है। जिसमें जिलाधिकारी से दो दिन के पुल खोलने का विशेष अनुरोध किया गया है।