Move to Jagran APP

चौपाल में दी गई वनाधिकार कानूनों की जानकारी

संवाद सूत्र, अस्कोट : एक्शन एड के सहयोग से अर्पण संस्था द्वारा वनाधिकार पर आयोजित कार्यशाला में

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 10:59 PM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 10:59 PM (IST)
चौपाल में दी गई वनाधिकार कानूनों की जानकारी
चौपाल में दी गई वनाधिकार कानूनों की जानकारी

संवाद सूत्र, अस्कोट : एक्शन एड के सहयोग से अर्पण संस्था द्वारा वनाधिकार पर आयोजित कार्यशाला में चौपाल लगाकर वन पंचायत और ग्राम अधिकार समिति के सदस्यों को वनाधिकार कानूनों की जानकारी दी गई।

loksabha election banner

हैल्पिया में आयोजित कार्यशाला में अल्मोड़ा से आए संदर्भ व्यक्ति ईश्वर जोशी ने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे वन सरपंचों को वन पंचायत की जानकारी दी। इस मौके पर पंचायत सदस्यों को संगठन बना कर वन पंचायत के मुद्दों व अधिकारों के लिए ब्लॉक स्तर व जिला स्तर पर रखने के लिए प्रेरित किया। वनाधिकार कानूनों की जानकारी दी गई। अस्कोट रेंज के वन दरोगा एनबी गोला ने भी वन सरपंचों को विभिन्न जानकारियां दीं। कार्यशाला में बताया गया कि गांवों का वनों से गहरा संबंध है। यह संबंध अतीत से चला आ रहा है। वर्तमान में वनों पर संकट गहरा गया है। पंचायती वनों की सुरक्षा का जिम्मा ग्रामीणों पर है। इसके लिए संसाधनों की भी आवश्यकता पड़ती है। सुविधा सम्पन्न वन पंचायत बनाने के लिए आवश्यक सुविधाएं चाहिए।

कार्यशाला में कमान सिंह ठगुन्ना, गजे राम, ग्राम प्रधान त्रिलोक राम, शांति लाल साह, गीता देवी, पुष्कर सिंह परिहार, कौशल्या देवी, रजनी देवी, गौरा देवी, पार्वती देवी, वीरजंग पाल, अर्पण संस्था की सचिव रेनू ठाकुर, प्रदीप पाठक, गंगा बसेड़ा , विनोद ओझा, धर्मेंद्र, सीमा पल्याल, कवींद्र, जगदीश, हेमलता आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.