भारत-पाक युद्ध के नायक कांडपाल का निधन
संस पिथौरागढ़ जिले के वरिष्ठ पत्रकार नरेश कांडपाल के पिता पूर्व सैनिक जीडी कांडपाल का शनिव
संस, पिथौरागढ़: जिले के वरिष्ठ पत्रकार नरेश कांडपाल के पिता पूर्व सैनिक जीडी कांडपाल का शनिवार को निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे। उनका बरेली में उपचार चल रहा था। निधन का समाचार मिलते ही पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई। स्व. कांडपाल पूर्व सैनिक थे। उन्होंने वर्ष 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्ध लड़े थे। उनके निधन पर प्रदेश के केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत, पूर्व विधायक मयूख महर, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक विशन सिंह चुफाल, एडवोकेट भुवन भाकुनी, स्वामी विरेंद्रानंद, नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर महर, सीमांत यूथ मोर्चा के प्रदेश संयोजक सुशील खत्री सहित जिले के तमाम पत्रकारों ने गहरा दुख जताया है। उनकी अंत्येष्टि रविवार को होगी।