आतंकवादियों को खोज निकालने के लिए भारत-नेपाल के जवानों ने चलाया सर्च आपरेशन
पिथौरागढ़ में भारत-नेपाल की सेना के बीच चल रहे सैन्य अभ्यास के आठवें दिन जवानों ने क्षेत्र में छिपे हुए आतंकवादियों को खोज निकालने के लिए सर्च ऑपरेशन का प्रदर्शन किया।
पिथौरागढ़, [जेएनएन]: भारत-नेपाल की सेना के बीच चल रहे सैन्य अभ्यास के आठवें दिन जवानों ने क्षेत्र में छिपे हुए आतंकवादियों को खोज निकालने के लिए सर्च ऑपरेशन का प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों देशों के जवानों ने अपने-अपने अनुभव भी साझा किए।
सैन्य क्षेत्र में चल रहे अभ्यास में बुधवार को सर्च पार्टी की बनावट, सर्च पार्टी के प्रकार और काम करने के तरीके विशेषज्ञों ने जवानों को बताए। इसके बाद जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया और अनुभव साझा किए। दोपहर बाद गांव में छुपे आतंकवादियों को धर दबोचने के लिए की जाने वाली कार्रवाई का प्रदर्शन किया। इस दौरान गांव के लोगों को एक जगह पर एकत्र करने के तौर तरीकों का भी प्रदर्शन हुआ।
अंत में पकड़े गए आतंकवादियों से पूछताछ के लिए विशेषज्ञों ने जवानों को जानकारियां दी। इस जानकारी के आधार पर जवानों ने भी अपना बेहतर प्रदर्शन दिया। जवानों ने विभिन्न खेलों में भागीदारी कर पसीना बहाया। 12 जून को संयुक्त अभ्यास का समापन होगा।
यह भी पढ़ें: जवानों ने दिखाया बारूदी सुरंगों को निष्क्रिय करने का कौशल
यह भी पढ़ें: संयुक्त युद्धाभ्यास: भारत-नेपाल की सेनाओं ने बनाए सैन्य पोस्ट
यह भी पढ़ें: भारत और नेपाल की सेनाओं का संयुक्त युद्धाभ्यास पिथौरागढ़ में शुरू