श्रीकृष्ण जन्माष्टमी डोले का किया विसर्जन
यहां आयोजित तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के डोले का स्थानीय रामगंगा नदी तट पर विधि-विधान से विसर्जन किया गया।
थल, जेएनएन: यहां आयोजित तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के डोले का स्थानीय रामगंगा नदी तट पर विधि-विधान से विसर्जन किया गया। इस दौरान वातावरण भगवान श्रीकृष्ण के भजनों से गुंजायमान रहा।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का डोला मुख्य बाजार होते हुए निकला। शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए भक्त बड़ी देर भई नंदलाला.., कृष्ण मुरारी हो तेरा रंग काला क्यों.., गिरधर नागर भजो रे मन गोविंदा.., गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो.. के गायन के साथ पुरानी बाजार से बालेश्वर मंदिर होते हुए रामगंगा तट पर पहुंचे। जहां पर पुरोहित जगदीश चंद्र जोशी ने विधि-विधान से यजमान दान सिंह बिष्ट के हाथों पूजा संपन्न कराई। इसके बाद डोले का विसर्जन किया गया। मौके पर आयोजन समिति के संयोजक दिनेश पाठक, राजेश पंचपाल, भूपेंद्र पांगती, सुरेंद्र पांगती, प्रवीण जंगपांगी, सुंदर राम, मनोहर आर्या, गिरधर कुमार, कमलेश जोशी, मनोहर सिंह क्वीरियल, गंगा सिंह मेहता, भूपेंद्र जंगपांगी, प्रमोद उपाध्याय, भगवान चंद, आशीष बिष्ट मौजूद रहे।