बर्फवारी से थल-मुनस्यारी मार्ग तीसरी बार बंद
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : जनपद के कई हिस्सों में गुरुवार को मौसम को मिजाज फिर बिगड़ गय
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : जनपद के कई हिस्सों में गुरुवार को मौसम को मिजाज फिर बिगड़ गया। इसके चलते कई इलाकों में हिमपात हुआ। हिमपात से थल-मुनस्यारी मार्ग तीसरी बार बंद हो गया। बारिश व हिमपात से कड़ाके की ठंड का प्रकोप फिर शुरू हो गया है। इससे बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
गुरुवार को मुनस्यारी में तेज बारिश के बाद हिमपात हुआ। कालामुनि बेटुलीधार में भी काफी बर्फ गिरी। देर सायं तक दोनों जगहों पर आधा फिट से अधिक बर्फ जमा हो चुकी थी। कालामुनि में बर्फवारी से थल- मुनस्यारी मोटर मार्ग फिर बंद हो गया। मार्ग बंद हो जाने से दर्जनों वाहन फंस गए। जिससे यात्रियों को काफी फजीहत झेलनी पड़ी और ट्रांसमेंटशिप से अपनी यात्रा पूरी करनी पड़ी। तहसील क्षेत्र की ऊंची चोटी राजरंभा, पंचाचूली, हंसालिंग बर्फ से लकदक हो गई है। मुनस्यारी तहसील मुख्यालय में न्यूनतम तापमान -3 डिग्री और अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इधर पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में दोपहर बाद बारिश शुरू हुई। बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है। जिला मुख्यालय में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री दर्ज हुआ। बारिश और ठंड के चलते दोपहर बाद बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। बेरीनाग में भारी बारिश के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के चलते लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डीडीहाट, गंगोलीहाट, थल, मुवानी में भी देर सायं तक वर्षा जारी रही।
-----------
:::: पैकेज
चम्पावत में मौसम का बिगड़ा मिजाज, बारिश से बढ़ी ठंड
फोटो- 14 एलजीटीपी 8 जागरण संवाददाता, चम्पावत : मौसम का एकबार फिर मिजाज बिगड़ गया। बारिश होने से मौसम में एकाएक ठंड बढ़ गई। तापमान में करीब सात डिग्री गिरावट दर्ज की गई। बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे वहीं ऑल वेदर रोड पर किचड़ होने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जनपद के मैदानी व पर्वतीय क्षेत्रों में बीते कई दिनों से मौसम बहुत अच्छा था। दिनभर अच्छी धूप खिलने से मौसम में गर्मी आने लगी थी। मगर बुधवार रात से मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी। गुरुवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। जिससे मौसम सर्द हो गया। दोपहर 12 बजे के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ देर बाद तेज बारिश होने लगी। जिससे तापमान गिर गया और मौसम सर्द हो गया। लोग घरों में दुबक गए। मैदानी टनकपुर, बनबसा व पर्वतीय क्षेत्र चम्पावत, लोहाघाट, पाटी, बाराकोट में भी इंद्रदेव मेहरबान हुए और जमकर बरसे। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। वहीं गेंहू की फसल को पानी मिलने से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। वहीं टनकपुर से पिथौरागढ़ के बीच बन रही ऑल वेदर रोड में कीचड़ हो जाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वाहन रपटने लगे तो वहीं मार्ग में लगातार मलबा आने का खतरा बना रहा।
------------
== इनसेट
तापमान
पिथौरागढ़- न्यूनतम तीन डिग्री
अधिकतम 15 डिग्री
---------------------
मुनस्यारी- न्यूनतम -तीन डिग्री
अधिकतम पांच डिग्री
-------- चम्पावत- न्यूनतम 5 डिग्री
अधिकतम 12 डिग्री