Move to Jagran APP

सरकार आपदा पीड़ितों के साथ : अरविंद

विद्यालयी शिक्षा पंचायती राज युवा कल्याण एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय शुक्रवार को बरम राइंका आपदा शिविर पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Aug 2020 05:33 AM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 06:15 AM (IST)
सरकार आपदा पीड़ितों के साथ : अरविंद
सरकार आपदा पीड़ितों के साथ : अरविंद

बरम (पिथौरागढ़), जेएनएन: विद्यालयी शिक्षा, पंचायती राज, युवा कल्याण एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय शुक्रवार को बरम राइंका आपदा शिविर पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने लोगों की समस्या सुनी। उन्होंने कहा कि सरकार उनके साथ है। आपदा पीड़ितों के पुनर्वास की नीति तय की जा रही है। कुछ समय लगेगा परंतु सभी का पुनर्वास और विस्थापन होगा।

prime article banner

बरम में आपदा राहत शिविर में रह रहे दो सौ से अधिक आपदा पीड़ितों से मिले। उन्होंने राहत केंद्र में प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं का भी अवलोकन किया। मंत्री ने एसडीएम धारचूला को शिविर में रह रहे प्रत्येक बच्चे और वृद्ध के लिए दूध की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक परिवार में अलग-अलग कमरों में रहने वाले अलग-अलग भाइयों को राहत राशि मिलनी चाहिए। इसे एक परिवार मान कर मात्र एक को ही मुआवजा मिलने की शिकायत मिलने पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। ========= खुद पानी पीकर अधिकारियों को भी पिलाया बरम आपदा राहत केंद्र में रह रहे दो सौ के आसपास प्रभावितों के पीने के लिए पानी के धारे की व्यवस्था थी। मंत्री ने धारे के स्थान पर नल लगाया। नल लगाने के बाद खुद पानी पीते हुए एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों को भी पानी पिलाया। उन्होंने कहा कि जब वे लोग इस पानी का उपयोग करेंगे तब जाकर पीड़ितों को भी शुद्ध पेयजल मिलने का विश्वास होगा। आपदा प्रभावितों ने मंत्री के सम्मुख पुनर्वास और विस्थापन की मांग रखी। ====== शौचालयों में टाइल्स लगाने के दिए निर्देश शौचालयों में बिजली, पानी के अलग-अलग संयोजन नहीं होने को मंत्री ने गलत बताते हुए एसडीएम को बिजली और पानी के संयोजन लगाने तथा टाइल्स लगाने के निर्देश दिए। बाद में स्थानीय जनता के साथ चौपाल लगा कर समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि टांगा, मौरी, लुम्ती, भटभटा, जाराजिबली की आपदा बहुत बड़ी है। सरकार आपदा पीड़ितों के साथ है। इस मौके पर उनके साथ ब्लॉक प्रमुख धारचूला धन सिंह धामी, एसडीएम एके शुक्ला, पूर्व जिपं अध्यक्ष विरेंद्र सिंह बोहरा, भाजपा नेता रु कुम सिंह बिष्ट, गिरीश जोशी, लीला बंग्न्याल, पीएस परिहार आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.