Move to Jagran APP

गंगोलीहाट नगर पंचायत में दूसरी बार भी कमल खिला

संवाद सूत्र, गंगोलीहाट : गंगोलीहाट नगर पंचायत की सीट बचाने में भाजपा सफल रही है। नगर पंचायत बनने

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Nov 2018 12:42 AM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2018 12:42 AM (IST)
गंगोलीहाट नगर पंचायत में दूसरी बार भी कमल खिला

संवाद सूत्र, गंगोलीहाट : गंगोलीहाट नगर पंचायत की सीट बचाने में भाजपा सफल रही है। नगर पंचायत बनने के बाद दूसरी बार हुए चुनाव में भी भाजपा को विजय मिली है। भाजपा की जयश्री पाठक ने कांग्रेस की सुनीता रावल को 152 मतों से पराजित किया है। जयश्री पाठक को 830 मत और सुनीता रावल को 678 मत मिले हैं।

loksabha election banner

गंगोलीहाट नगर पंचायत दस वर्ष पूर्व बनी थी। 2013 के प्रथम चुनाव में भाजपा के विमल रावल ने जीत दर्ज की थी। इस बार सीट महिला आरक्षित थी। भाजपा ने जयश्री पाठक और कांग्रेस ने सुनीता रावल को मैदान में उतारा। भाजपा से नाराज गीता बोरा निर्दलीय प्रत्याशी के रू प में मैदान में उतरी और विमला रावल भी निर्दलीय थी। भाजपा की जयश्री पाठक की जीत पर भाजपा में खुशी का माहौल है। जीत के बाद विजयी जुलूस निकाला गया। जयश्री पाठक के ससुर ललित पाठक भाजपा के बड़े नेता हैं। इस चुनाव में उनकी प्रतिष्ठा दांव पर थी , पुत्रवधू की जीत से प्रतिष्ठा बचाने में सफल रहे हैं। दूसरा भाजपा संगठन की एकता यहां पर नजर आई । जिसका परिणाम विजय के रू प में मिली है।

कुल मत पड़े --- 2941

जयश्री पाठक भाजपा --- 830

सुनीता रावल कांग्रेस ---- 678

विमला रावल निर्दलीय --- 663

गीता बोरा निर्दलीय ---- 653

नोटा-------------- 27

अवैध मत पत्र ----------90


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.