खाद्य विभाग ने पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण कर भरे तेल के नमूने
मिलावटी तेल बेचे जाने के आरोप पर पूर्ति विभाग ने शनिवार को पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण किया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Oct 2020 11:42 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 05:12 AM (IST)
बेरीनाग, जेएनएन : मिलावटी तेल बेचे जाने के आरोप पर पूर्ति विभाग ने शनिवार को पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण किया। सहायक पूर्ति अधिकारी ने पेट्रोल और डीजल के नमूने भरे और माप यंत्रों की जांच की।
पिछले दिनों तक क्षेत्र के चालकों ने पंप से मिलावटी तेल बेचे जाने का आरोप लगाते हुए पंप के समक्ष प्रदर्शन किया था। शनिवार को उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह के निर्देश पर सहायक पूर्ति अधिकारी विमल दुर्गापाल ने पेट्रोल पंप का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने पंप से पेट्रोल और डीजल के नमूने भरे। माप यंत्र और रजिस्टर की जांच की। उन्होंने पंप सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें