Move to Jagran APP

पिता ने विवाहित बेटी को मारी गोली, मौत

नेपाल के बैतड़ी जिले के पुरचुड़ी में मायके आई विवाहिता बेटी की पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Feb 2021 11:37 PM (IST)Updated: Sun, 07 Feb 2021 11:37 PM (IST)
पिता ने विवाहित बेटी को मारी गोली, मौत
पिता ने विवाहित बेटी को मारी गोली, मौत

संवाद सूत्र , झूलाघाट : नेपाल के बैतड़ी जिले के पुरचुड़ी में मायके आई विवाहिता बेटी की पिता ने गोली मार कर हत्या कर दी है। बेटी की हत्या करने के बाद आरोपित पिता फरार बताया जा रहा है।

loksabha election banner

बैतड़ी जिले की पुरचुड़ी नगरपालिका के वार्ड नंबर दस निवासी धन सिंह महरा ने मायके आई पुत्री विनीता महरा धामी की गोली मार कर हत्या कर दी है। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजनों के अनुसार धन सिंह ने अपनी बंदूक से पुत्री को गोली मारी। गोली लगते ही बेटी की मौत हो गई और पिता निकट के जंगल की तरफ भाग गया। इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेने के बाद फरार आरोपित की तलाश की जा रही है।

पुरचुड़ी नगरपालिका की उपप्रमुख जानकी बम ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विवाहिता बेटी विगत एक माह से मायके में ही थी। पिता ने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी और खुद फरार है। पुलिस के अनुसार आरोपित के पकड़े जाने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चलेगा।

उधर धारचूला-तवाघाट मार्ग पर तपोवन के पास कार दुर्घटना में लापता दो लोगों के बारे में कोई सुराग नहीं लग सका है। हादसे में दो लोगों के लापता होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तीसरे दिन भी खोज कार्य चलाया। शुक्रवार सायं दोबाट की तरफ से धारचूला को आ रही एक अल्टो कार तपोवन के पास गहरी खाई से होते हुए काली नदी में गिर गई थी। कार में चार लोगों के होने की संभावना जताई जा रही थी। पुलिस ने एसएसबी के साथ रेस्क्यू कार्य कर शुक्रवार की रात एक शव निकाला था। शनिवार को भी खोज एवं बचाव कार्य जारी रहा। शनिवार को एक महिला का शव बरामद हुआ। कार में दो अन्य लोगों के भी होने की आशंका को देखते हुए रविवार को भी खोज कार्य जारी रहा। लापता दो लोगों का पता नहीं चल सका है। शनिवार को बरामद महिला के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.