अगस्त क्रांति दिवस पर सम्मानित हुए सेनानियों के परिजन
संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ अगस्त क्रांति दिवस शुक्रवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। जिल
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: अगस्त क्रांति दिवस शुक्रवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। जिला मुख्यालय में अलग-अलग कार्यक्रमों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का नमन कर सेनानी परिजनों को सम्मानित किया गया।
मुख्य कार्यक्रम नगर पालिका हॉल में हुआ। दीप प्रज्ज्वलन के बाद कार्यक्रमों की शुरू आत हुई। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि नौ अगस्त के दिन ही भारत छोड़ो को नारा दिया गया था। इस नारे ने देश के लोगों को नई ताकत दी। अतत: अंग्रेजों को देश छोड़ना पड़ा। कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र सिंह रावत, मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि सेनानी परिवार राष्ट्र की धरोहर हैं। इन परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए वे हमेशा तत्पर हैं। इस अवसर पर सेनानी परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बीएस रावत, पूर्व विधायक गोपाल दत्त ओझा, लक्ष्मण सिंह बसेड़ा, डॉ. कच्चाहारी, डॉ. जीके शर्मा, मनोहर सिंह खाती, कैलाश लाल साह, पवन सिंह खाती, कल्याण सिंह दिगारी, प्रेम चंद्र, विद्यासागर, विक्रम दिगारी आदि ने विचार रखे। इससे पूर्व जीजीआईसी की बालिकाओं ने सरोज जोशी और रमा खर्कवाल की अगुवाई में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
कांग्रेस कार्यालय में अगस्त क्रांति दिवस मनाया गया। कार्यकर्ताओें ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का नमन किया। पूर्व विधायक मयूख महर ने कहा कि भारत छोड़ों आंदोलन के दौरान देश के तमाम बड़े नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया, जिसके बाद जनता ने खुद आंदोलन की कमान संभाल ली और जनता तब तक चुप नहीं बैठी जब तक देश आजादी नहीं हो गया। महिला नेत्री रेवती जोशी, रमेश पुनेड़ा, एसपी गुलेरिया ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई हर वर्ग को साथ लेकर लड़ी। आजादी में पार्टी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर ने की।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप