आक्रोशित पूर्व सैनिकों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला
संवाद सूत्र, थल: पुलवामा में आतंकवादी हमले से आक्रोशित पूर्व सैनिकों ने सोमवार को पांखू मे
संवाद सूत्र, थल: पुलवामा में आतंकवादी हमले से आक्रोशित पूर्व सैनिकों ने सोमवार को पांखू में प्रदर्शन कर पाकिस्तान का पुतला फूंका और सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा कदम उठाए जाने की मांग की।
पूर्व सैनिकों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि पाकिस्तान समय-समय पर भारत को अस्थिर करने के लिए आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। अब समय आ गया है कि भारत पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाए और इस मुहिम को अंजाम देने के लिए पूर्व सैनिक खुद सीमा पर जाने को तैयार हैं। पूर्व सैनिकों ने जमकर नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका। पुतला दहन करने वालों में दिनेश आर्या, सतीश जोशी, विजेंद्र कार्की, गोकुल पाठक, त्रिलोकी पाठक, प्रेम सिंह कार्की, उत्तम कार्की, मनोज जोशी आदि शामिल थे।
मुवानी के व्यापारियों ने सोमवार को शोक सभा कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर रमेश बम, संजय लाल वर्मा, राम सिंह, दीपक कार्की, अनिल मनोला, शोभन सिंह कार्की, कुंदन सिंह पुजारा, कमल दीप बिष्ट, किशन राम टम्टा, हंसपाल आदि शामिल थे। 21 से प्रस्तावित आंदोलन स्थगित थल: मुवानी घाटी संघर्ष समिति ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर 21 फरवरी से प्रस्तावित आंदोलन स्थगित कर दिया है। समिति के अध्यक्ष रमेश बम ने कहा है कि पुलवामा घटना को लेकर आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। इन समस्याओं को फिर से अधिकारियों के सम्मुख रखा जाएगा।