राप्रावि गुरना की शिक्षण व्यवस्था से प्रभावित हुए ईओ
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : राप्रावि गुरना शिक्षा के क्षेत्र में नई इबारत लिख रहा है। विद्यालय की बे
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : राप्रावि गुरना शिक्षा के क्षेत्र में नई इबारत लिख रहा है। विद्यालय की बेहतर शिक्षण व्यवस्था से प्रभावित होकर श्रम प्रवर्तन अधिकारी/अधिशासी अधिकारी नगरपालिका दीपक कुमार ने विद्यालय के तीन गरीब बच्चों का वाहन शुल्क वहन करने का वचन दिया। साथ ही विद्यालय को 18000 की किताबें व चार इन्वर्टर बल्ब देने की बात कही।
इओ दीपक कुमार ने बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर पांडे की पहल पर राप्रावि गुरना का भ्रमण किया। उन्होंने विद्यालय के बच्चों से तरह-तरह के सवाल पूछे। जिनका सभी बच्चों से पूरी उत्सुकता के साथ संतोषजनक जवाब दिया। विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को देख उन्होंने प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र जोशी के कार्यों की सराहना की। उन्होंने विद्यालय को अपने स्तर से भविष्य में हर समय मदद देने का भरोसा दिलाया। प्रधानाध्यापक जोशी ने ईओ दीपक कुमार व सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर पांडे का आभार व्यक्त किया।