Move to Jagran APP

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर गरजे कर्मी

पुरानी पेंशन योजना बहाल करने गोल्डन कार्ड योजना की खामियों को दूर करने साहित तमाम मांगों को लेकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Sep 2021 10:22 PM (IST)Updated: Sun, 19 Sep 2021 10:22 PM (IST)
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर गरजे कर्मी
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर गरजे कर्मी

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, गोल्डन कार्ड योजना की खामियों को दूर करने सहित 18 सूत्रीय मांगों को लेकर अधिकारी- कर्मचारी- शिक्षक समन्वय समिति ने शनिवार को पेयजल निगम परिसर में प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

प्रदर्शन से पूर्व हुई पीएस डीनिया की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि समिति लंबे समय से 18 सूत्रीय मांगें उठा रही है, लेकिन आज तक सरकार की ओर से अधिकांश मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कुछ मांगों पर समझौता हुआ है, लेकिन उसे लागू नहीं किया गया है। मजबूर होकर कर्मचारियों को आंदोलन करना पड़ रहा है। 20 सितंबर को कर्मचारी कार्य बहिष्कार करेंगे। इसके बाद भी सरकार मांगों पर कोई निर्णय नहीं लेती है तो कर्मचारी आंदोलन को उग्र करने लिए बाध्य होंगे। संचालन चंद्रशेखर भट्ट ने किया। प्रदर्शन करने वालों में केसी पंत, बिजेंद्र लुंठी, दिनेश उपाध्याय, चंद्रमोहन चनकन्याल, खुशबू जोशी, कुंडल राम, ललित मोहन जोशी, भगवान सिंह, राकेश कापड़ी, सुनीता पंत, पुष्पा बिष्ट आदि शामिल थे। ====== रोडवेज कर्मचारी परिषद के राजेंद्र बने अध्यक्ष

टनकपुर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की क्षेत्रीय प्रबंधन समिति के वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गए हैं। रविवार को मुख्य चुनाव अधिकारी लीलाधर शर्मा व बलदेव प्रसाद की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया हुई। राजेन्द्र सिंह मलिक को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर कैलाश चंद्र मुरारी व संजय महर, मंत्री पद पर विनोद कुमार नौटियाल, संयुक्त मंत्री पद पर भुवन चंद्र पाडेय व संजय डालाकोटी, कोषाध्यक्ष पद पर विपुल कुमार, संगठन मंत्री पद पर राजेन्द्र सिंह, लेखा परीक्षक पद के लिए रेवाधर चौड़ाकोटी का मनोनयन किया गया। कार्यकारिणी में इंद्र सिंह बिष्ट, नवीन चंद्र कोठारी, सूरज भान सिंह व खीम राम आर्या, भरत पाठक, संजय भट्ट, भुवन चंद्र भट्ट, शकर पाल, विजय सिंह, मोहन गुरुंग, पवन पाडेय, मोहन सिंह भंडारी, बलदेव प्रसाद सदस्य चुने गए। बाद में कर्मचारियों ने बैठक कर नव नियुक्त कर्मचारियों को बधाई दी। इस दौरान कर्मचारियों के समस्याओं को लेकर संघर्ष जारी रखने का एलान किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.