Move to Jagran APP

चंद्रा पंत के मैदान में उतरने पर बदल जाएगा चुनावी समीकरण

जागरण संवाददाता पिथौरागढ़ भाजपा के पिथौरागढ़ विस सीट पर अचानक दिवंगत प्रकाश पंत की पत्नी

By JagranEdited By: Published: Thu, 31 Oct 2019 08:11 PM (IST)Updated: Thu, 31 Oct 2019 08:11 PM (IST)
चंद्रा पंत के मैदान में उतरने पर बदल जाएगा चुनावी समीकरण
चंद्रा पंत के मैदान में उतरने पर बदल जाएगा चुनावी समीकरण

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़ : भाजपा के पिथौरागढ़ विस सीट पर अचानक दिवंगत प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत को अपना प्रत्याशी बनाए जाने के निर्णय से पूरे चुनावी समीकरण बदल चुके हैं। चंद्रा पंत के मैदान में उतरने पर विपक्ष के सम्मुख चुनौती पैदा हो चुकी है।

loksabha election banner

उपचुनाव के लिए अभी तक भाजपा की तरफ से प्रबल दावेदारों में स्व. प्रकाश पंत के छोटे भाई भूपेश पंत को प्रत्याशी बताया जा रहा था। अलबत्त्ता पैनल में चार अन्य नाम भी थे। दूसरी तरफ स्व. प्रकाश पंत के परिजनों को ही टिकट मिलने की संभावना जताई जा रही थी। पूर्व में यह चर्चा थी कि भाजपा स्व. प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत को मैदान में उतारने का मन बनाया था तब चंद्रा द्वारा चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताई गई थी जिसके बाद पंत के छोटे भाई भूपेश पंत का नाम आगे आया। भाजपा के पैनल में केदार जोशी, महेंद्र लुंठी, भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया और पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत के नाम भी थे।

इधर अभी तक भाजपा के कई नेता भूपेश पंत के ही प्रत्याशी होने की बात कर रहे थे।

इधर, अब पार्टी स्व. प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत को प्रत्याशी बनाना तय माना जा रहा है। चंद्रा पंत के प्रत्याशी बनने से सारे समीकरण बदल चुके हैं। माना जा रहा है कि चंद्रा पंत को सहानुभूति मिलेगी। दूसरा चंद्रा पंत का मायका भी पिथौरागढ़ नगर के ही पांडेय गांव में है। चंद्रा पंत अपने मधुर व्यवहार और सज्जनता के नाम पर जानी जाती हैं। पेशे से शिक्षिका चंद्रा पंत ने मंगलवार को विभाग में वीआरएस का आवेदन किया है, जिसे लेकर इसकी पुष्टि भी हो चुकी है। भाजपा ने भी लगभग इसकी पुष्टि कर दी है और नाम की घोषणा होनी शेष बताई जा रही है।

चंद्रा पंत के प्रत्याशी बनने पर भाजपा में एकजुटता भी नजर आने लगी है। कई भाजपा नेताओं का कहना है कि स्व. प्रकाश पंत की पत्नी को प्रत्याशी बनाना ही स्व. पंत को सच्ची श्रद्धांजलि है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.