Move to Jagran APP

दो दिन बाद पिथौरागढ़ नगर में फिर पेयजल आपूर्ति ठप

दो दिन सामान्य रहने के बाद पिथौरागढ़ नगर की पेयजल आपूर्ति शनिवार को फिर ठप हो गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 05:52 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 05:52 PM (IST)
दो दिन बाद पिथौरागढ़ नगर में फिर पेयजल आपूर्ति ठप
दो दिन बाद पिथौरागढ़ नगर में फिर पेयजल आपूर्ति ठप

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: दो दिन सामान्य रहने के बाद नगर की पेयजल आपूर्ति शनिवार को फिर ठप हो गई है। इस क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली दस हजार से अधिक आबादी नलों में पानी नहीं आने से परेशान रही। आए दिन पेयजल समस्या से आम लोगों में जल महकमों को लेकर गहरी नाराजगी है।

loksabha election banner

नगर की पेयजल आपूर्ति एक पखवाड़े से बुरी तरह लड़खड़ाई हुई है। कभी किसी क्षेत्र में तो कभी किसी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है। शनिवार को नगर के सबसे घने बसे टकाना क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति ठप हो गई। नगर पालिका, चिमस्यानौला, जीआइसी रोड, कलक्ट्रेट रोड क्षेत्र के लोगों को पानी नहीं मिला। लोगों ने प्राकृतिक जल स्रोतों से अपनी जरू रत पूरी की। तीन रोज पूर्व पेयजल संकट को लेकर यूथ कांग्रेस ने जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी की थी। दो दिन आपूर्ति सामान्य रहने के बाद फिर समस्या खड़ी हो गई। शीतकाल में भी पेयजल संकट के चलते आम जनता में गहरा आक्रोश पनप रहा है। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने कहा है कि जल महकमे अपनी कार्यप्रणाली नहीं सुधारते हैं तो विभाग में फिर तालाबंदी की जाएगी।

जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने कहा कि शनिवार को टकाना क्षेत्र में आपूर्ति बाधित रही। रविवार को आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.