शारीरिक प्रशिक्षण ले रहे 100 छात्र-छात्राओं को बांटे फल-जूस
सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर पांडे की पहल पर देवसिंह मैदान में प्रशिक्षण ले रहे विद्यार्थियों को फल बांटे।
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 10:10 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 10:10 PM (IST)
पिथौरागढ़, जेएनएन : सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर पांडे की पहल पर देवसिंह मैदान में शारीरिक प्रशिक्षण ले रहे 100 छात्र-छात्राओं को मानस एकेडमी के संचालक देवाशीष पंत की ओर से फल, जूस व बिस्कुट वितरित किए गए। शारीरिक प्रशिक्षक राजेंद्र देवलाल ने उनका आभार प्रकट किया। इस मौके पर महिमा खोलिया, पूजा जोशी, नीलू, रश्मि ज्याला, वर्षा कोहली, अनीता कुमारी, निकिता बम, ज्योति शर्मा, ज्योति कार्की, हिमांशु सामंत, कनिष्का महर, विवेक बम, रोहित बिष्ट, पीयूष मेहरा, देव सामंत, सद्दाम, भूपेंद्र बिष्ट, नीरज नगरकोटी, पंकज देवलाल, पंकज तिवारी, महेश देवलाल, हार्दिक कोरंगा, विमला, पवित्र आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें