Move to Jagran APP

यशपाल आर्य के काफिले पर हमला करने पर फूटा आक्रोश

बाजपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व उनके बेटे पूर्व विधायक पर हमले के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Dec 2021 10:26 PM (IST)Updated: Sun, 05 Dec 2021 10:26 PM (IST)
यशपाल आर्य के काफिले पर हमला करने पर फूटा आक्रोश
यशपाल आर्य के काफिले पर हमला करने पर फूटा आक्रोश

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: बाजपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व उनके बेटे पूर्व विधायक संजीव आर्य के काफिले पर हमला करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़ा आक्रोश प्रकट किया है। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार व प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया और शीघ्र हमलावरों की गिरफ्तारी करने की मांग की।

loksabha election banner

रविवार को जिला मुख्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन करते हुए जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने इस हमले की कड़ी निंदा की। कहा यदि शीघ्र हमलावरों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस सड़कों पर उतरने को बाध्य होगी। इस मौके पर महेंद्र लुंठी, हिमांशु ओझा, राजेंद्र भट्ट, आरके, पप्पू लुंठी, जगदीश जोशी, शंकर नाथ, हिमांशु जोशी, रजत विश्वकर्मा, बाब कन्याल, शहबाज खान, भूरे मियां अंसारी, भुवन जोशी, सुनील नगरकोटी, रहीम अंसारी, मनोज पांडे, हरीश कुमार, सुभाष पांडे, त्रिलोक बिष्ट, दीपक बेलाल, दिनेश बिष्ट, सुरेंद्र कोहली आदि मौजूद रहे। बेरीनाग: यहां पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान गुड्डू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इस में नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत, धमर्ेंद्र मेहरा, पवन कुमार, भगवान सिंह भंडारी, पंकज, गोपाल महरा, माइकल रावत, असलम खान, मोहम्मद नौशाद, अनिल कुमार, मनीष रौतेला, अजय रौतेला, कमल कुमार, मो. फरमान, मो. युसूफ, श्याम सिंह बाफिला, पंकज बोरा, रमेश बोरा, रु चि मेहरा, गीता मेहरा, सोनी देवी, पिहू मेहरा, कमल बिष्ट आदि शामिल रहे।

संसू, डीडीहाट: नगर के केमू तिराहे पर कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र बोरा, पूर्व नपा अध्यक्ष उदय सिंह मेहता, प्रदेश सचिव ललित सिंह चुफाल, चंचल चौहान, ललित भंडारी, गिरधर बोरा, हेमंत मेहरा, बलवंत चुफाल आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.