कांग्रेसियों ने सोनिया गांधी का जन्मदिन हर्षोल्लास के मनाया
पिथौरागढ़: जिला कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का 72वां जन्म दि
पिथौरागढ़: जिला कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का 72वां जन्म दिन धूमधाम से मनाया। मिष्ठान्न वितरित करते हुए केक काटा गया।
तिलढुकरी स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने सोनिया गांधी को कांग्रेस का मार्गदर्शक बताया। जिलाध्यक्ष श्री महर ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में कांग्रेस आगे बढ़ रही है। मुख्य वक्ता पूर्व विधायक मयूख महर ने कहा कि सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री का पद त्याग कर यूपीए अध्यक्ष रहते हुए पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया और एक मिसाल पेश की । कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी ने कहा कि सोनिया गांधी ने देश की सेवा के लिए अपनी निजी स्वार्थो से हटकर आम जन के लिए काम किया और महिलाओं के सम्मान को आगे बढ़ाया।
इस अवसर पर जिपं अध्यक्ष प्रकाश जोशी, एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष सूरज वल्दिया, मनोज ठकुराठी , दक्ष चौहान, कुंडल महर, बहादुर सामंत, ऋषभ कल्पासी, कुलदीप सामंत, योगेश नगरकोटी, सुधीर कार्की, खिलानंद जोशी, मोहन लाल चौधरी, भूरे मियां अंसारी, जाकिर आदि उपस्थित थे।