Move to Jagran APP

जीत से गदगद कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: तीन राज्यों में जीत से गदगद कांग्रेसियों ने खुशी जताते हुए आतिशब

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Dec 2018 10:53 PM (IST)Updated: Wed, 12 Dec 2018 10:53 PM (IST)
जीत से गदगद कांग्रेसियों ने मनाया जश्न
जीत से गदगद कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: तीन राज्यों में जीत से गदगद कांग्रेसियों ने खुशी जताते हुए आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरण किया। जीत का श्रेय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को दिया।

loksabha election banner

सिल्थाम चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में मिली जीत का श्रेय राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा जिस तरह की नकारात्मक राजनीति कर रही है उसके परिणाम ऐसे ही होने थे। भाजपा सरकार की नीतियों से देश के किसान, युवक, बेरोजगार, व्यापारी और आम जनता परेशान है। जनता ने भाजपा को तीन राज्यों में सत्ता से हटा कर अपना आक्रोश जता दिया है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी और निर्मल लोहिया ने कहा कि भाजपा के सरकारों की अब उल्टी गिनती प्रारंभ हो चुकी है। लोकसभा से पूर्व सेमीफाइनल माने जाने वाले चुनावों में जनता ने भाजपा को संदेश दे दिया है।

बहादुर सामंत और शुभम बिष्ट ने कहा कि यह विजय जुमलेबाजों के लिए सबक है। जनता काम चाहती है झूठ नहीं। आतिशबाजी करने वालों में सुरेंद्र कुमार, जीवन चंद्र जोशी, मनोज पांडेय, करन सिंह, एनएसयूआइ के मनोज महर, आनंद धामी ,कमल भंडारी, पारस सिंह, दीपक सामंत, कमलेश कसन्याल, नीरज जोशी, जगत महर, मुकेश पंत, संजय सिंग्वाल, हयात सिंह, ऋषभ कल्पासी सहित दर्जनों कांग्रेसी उपस्थित थे।

गंगोलीहाट: राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीससगढ़ विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली जीत पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने इसे आम जनता की जीत बताया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हयात सिंह बोरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर के प्रमुख चौराहे में आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी व पार्टी के शीर्ष नेताओं के जिंदाबाद के नारे भी लगाए। जश्न मनाने वालों में मोहन बोरा, बृजेश जोशी, केशर सिंह सुगड़ा, महेश लाल साह, मनोज मेहरा, प्रकाश चंद्र पाठक आदि शामिल रहे।

मदकोट: एनएसयूआई अध्यक्ष विक्रम दानू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के तानाशाही रवैये से आम जनता परेशान है। आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को जनता करारा सबक सिखाएगी।

------------

===== पैकेज

पांच राज्यों के चुनाव नतीजे मोदी सरकार की विदाई के संकेत

पिथौरागढ़: भाकपा (माले) के राज्य सचिव राजा बहुगुणा ने कहा है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों ने 2019 में केंद्र की मोदी सरकार की विदाई के स्पष्ट संकेत दे दिए हैं।

प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि भाजपा और संघ परिवार द्वारा देश में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की लगातार कोशिशें की जा रही हैं। राममंदिर मामले में दिखाई जा रही आक्रामकता 2014 में किए गए वादों से जनता का ध्यान हटाने का प्रयास है। मोदी सरकार देश में सबसे अधिक झूठी, भ्रष्ट और मजदूर किसान विरोधी साबित हुई है। चंद कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाते हुए देश की अर्थव्यवस्था को संकट में डाल दिया है। नोटबंदी, जीएसटी से देश की अर्थव्यवस्था को तबाह किया है। राफेल विमान में अपने चहेते को ठेका देकर सारी हदें पार कर दी है।

कहा कि सरकार तानाशाही चलाते हुए संवैधानिक संस्थाओं की साख मिटाने में जुटी है। लोकतांत्रिक स्वरू प को समाप्त करने पर तुली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की त्रिवेंद्र सरकार की यहां के बुनियादी सुविधाओं के प्रति ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्त्तराखंड को बचाने के लिए संघर्ष की विरासत को आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने बताया कि गुरु वार को मजदूरों की राष्ट्रीय हड़ताल के समर्थन में जिपं सभागार में कन्वेंशन का आयोजन किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.