कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
पिथौरागढ़: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी का 48वां जन्मदिवस मंगलवार को धूमधाम
पिथौरागढ़: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी का 48वां जन्मदिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी और राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना की।
स्थानीय लोनिवि निरीक्षण भवन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के नेतृत्व में एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर कुंजवाल ने कहा कि राहुल गांधी की युवा सोच से ही देश तरक्की करेगा। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री जगत सिंह खाती ने कहा कि राहुल गांधी देश को एक अलग दिशा में ले जाने की ओर अग्रसर है। एनएसयूआइ प्रदेश सचिव दीपक तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं, उनके नेतृत्व में कांग्रेस मजबूती से आने वाले आम चुनाव में विजय हासिल करेगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र मेहरा, चंद्रशेखर मखोलिया, केदार लुंठी, पवन पाटनी, दीपक वर्मा, मनीष सामंत, सुभाष पांडेय, भास्कर भट्ट आदि मौजूद थे। जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राहुल गांधी का जन्मदिवस मनाया। पंत ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में सत्ता में वापसी करेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि देश की जनता मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है। जिसका जवाब वह आगामी आम चुनाव में देने को तैयार है। पीसीसी सदस्य दीपक लुंठी व यूकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने कहा कि देश का युवा मोदी राज में खुद को ठगा महसूस कर रहा है। इस मौके पर प्रदीप थापा, संतोष गोस्वामी, बंटी महर, गज्जी वल्दिया, कुंडल महर, कोमल साही, मो. आसिफ, रघु सौन, हयात चंद, संदीप गिरी, सुरेंद्र कोहली आदि मौजूद थे।