कांग्रेसियों ने फूंका बाबा रामदेव का पुतला
जागरण संवाददाता पिथौरागढ़ बाबा रामदेव द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राजीव गांधी पर क
जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: बाबा रामदेव द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राजीव गांधी पर की गई टिप्पणी से आक्रोशित कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका।
पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर ने कहा कि बाबा रामदेव ने जिस तरह के अपशब्दों का प्रयोग किया यह एक सन्यासी की गरिमा के खिलाफ हैं। रामदेव के इस तरह के अपशब्दों से उनकी मानसिकता का पता चलता है। एक सन्यासी इस तरह के शब्दों का प्रयोग नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि रामदेव ने केवल बाबा का चोला ओढ़ा है। नगर अध्यक्ष पवन माहरा ने कहा कि बाबा रामदेव ने जिस तरह के अपशब्दों का प्रयोग किया है वह मर्यादा के विपरीत है।
युंका जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने कहा कि भविष्य में यदि कभी बाबा रामदेव पिथौरागढ़ आएंगे तो कांग्रेस उन्हें जिले में प्रवेश नहीं करने देगी। कार्यक्रम का नेतृत्व महामंत्री सुधीर चौहान ने किया। पुतला दहन करने वालों में योगेश नगरकोटी, जावेद खान, दिनेश बिष्ट, राजीव विश्वकर्मा, शाहबाज खान, प्रकाश देवली, कार्तिक खर्कवाल, करन सिंह, कमल सूंठा, विजय कुमार, लक्ष्मण कुमार, बॉब कन्याल, मुकेश कुमार, गौरव कापड़ी, रोहन सौन, त्रिलोक बिष्ट, नवीन ऐरी, गोपाल सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।