Move to Jagran APP

क्वारंटाइन सेंटरों की अव्यवस्थाओं कांग्रेसी गुस्से में

सरकारी क्वारंटाइन सेंटरों की दुर्दशा से खिन्न कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Jul 2020 11:09 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2020 11:09 PM (IST)
क्वारंटाइन सेंटरों की अव्यवस्थाओं कांग्रेसी गुस्से में
क्वारंटाइन सेंटरों की अव्यवस्थाओं कांग्रेसी गुस्से में

पिथौरागढ़, जेएनएन: सरकारी क्वारंटाइन सेंटरों की दुर्दशा से खिन्न कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किए जाने पर पार्टी ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

loksabha election banner

तिलढुकरी में प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकारी क्वारंटाइन सेंटरों की हालत खराब है। सेंटरों में साफ-सफाई के ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं। क्वारंटाइन में रह रहे लोगों को पानी भी खुद भरना पड़ रहा है। समस्याओं के चलते सरकारी क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वक्ताओं ने कहा कि क्वारंटाइन सेंटरों की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो पार्टी उग्र आंदोलन छेड़ देगी। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

विरोध प्रदर्शन करने वालों में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, प्रदेश सचिव करन सिंह, प्रवक्ता चंचल बोरा, शुभम बिष्ट, दीपक तिवारी, रोहित कोहली, अभिषेक बोरा, शिवम पंत, रोशन गिरी, देवेंद्र कुमार, हरीश जोशी, कार्तिक खर्कवाल आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.