नेताओं की जासूसी से भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता
पेगासस के जरिये नेताओं और अन्य लोगों की जासूसी से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर बीजेपी का पुतला फूंका।
सहयोगी, पिथौरागढ़: पेगासस के जरिये नेताओं और अन्य लोगों की जासूसी से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का पुतला फूंका।
विधानसभा प्रभारी शुभम बिष्ट और प्रदेश महासचिव करन सिंह की अगुवाई में प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है, इसकी पुष्टि पेगासस के जरिये जासूसी का मामला सामने आने से हो गई है। वक्ताओं ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए कहा कि देश में इस तरह की कोशिशों को कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस मामले के सामने आने के बाद भाजपा को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार का पुतला फूंका। पुतला फूंकने वालों में ऋषेंद्र महर, प्रकाश देवली, नवीन ऐरी, नब्बू भंडारी, कमलेश कसन्याल, कवि महर, शिवम पंत, जित्तू भंडारी, भरत भंडारी, देवेंद्र वल्दिया आदि शामिल थे। ============ कांग्रेस ने नगर में लगे कूड़े के ढेर हटाने की मांग की
धारचूला : सफाई कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के चलते नगर में कू ड़े के ढेर लग चुके हैं। कांग्रेस ने तहसील प्रशासन से नगर में लगे कूड़े के ढेर हटाने और नियमित सफाई व्यवस्था करने की मांग की है।
सफाई कर्मचारियों के विगत छह दिनों से कार्य बहिष्कार किए जाने से सफाई व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा चुकी है। धारचूला नगर में जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा है। नदी घाटी क्षेत्र होने तथा बारिश के चलते जमा कूड़े से बीमारी फैलने की संभावना बनी है। सड़कों पर कूडा बिखरने से चलना तक मुश्किल हो चुका है। इस संबंध में शनिवार को कांग्रेसियों ने रोष जताते हुए एसडीएम से मिल कर कूड़े के ढेर हटाने और नियमित सफाई की मांग की है। इस आशय का ज्ञापन एसडीएम एके शुक्ला को सौंपा गया।
इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव नेत्र सिंह कुंवर ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के आंदोलन के छह दिन बीत चुके हैं। नगर कूडृे से पटता जा रहा है। संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। सरकार जनता के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर नहीं है। सफाई कर्मचारियों की मांगें को लेकर मौन बनी है। ज्ञापन सौंपने वालों में नेत्र सिंह कुंवर, रवि पतियाल, रू प सिंह, नरेश रायपा, जीत सिंह धामी, हिमांशु ह्यांकी, भूपेंद्र थापा, दीपक बिष्ट, रमेश तितियाल आदि शामिल रहे।