Move to Jagran APP

बदहाल सड़कों के सुधारीकरण को सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता

एनएच के साथ ही जिले के आतंरिक मार्गों की हालत सुधारने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Nov 2021 10:43 PM (IST)Updated: Tue, 23 Nov 2021 10:43 PM (IST)
बदहाल सड़कों के सुधारीकरण को सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता
बदहाल सड़कों के सुधारीकरण को सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: एनएच के साथ ही जिले के आतंरिक मार्गों की हालत सुधारने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओें ने कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया। पार्टी ने सड़कों की हालत सुधारने के लिए जल्द कार्रवाई नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

loksabha election banner

पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत की अगुवाई में प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले माह हुई भारी बारिश से एनएच सहित जाजरदेवल-नैनीसैनी, आठगांवशिलिंग-मरसोली-सिमलकोट सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। लोगों को आवागमन में खासी दिक्कत हो रही है। एक माह बीत जाने के बाद भी सड़कों की हालत में सुधार नहीं हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सड़क सुधारीकरण के लिए कई बार मांग की जा चुकी है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जल्द सड़क की हालत नहीं सुधारी गई तो पार्टी उग्र आंदोलन को बाध्य होगी। प्रदर्शन करने वालों में पवन पाटनी, निशिद उप्रेती, जीत शर्मा, राजेश शर्मा, मन्नू ठकुराठी, जगदीश बिष्ट, नितेश कुमार, जीत शर्मा, मो.आसिफ, साकिर सलमानी, अंकित नाथ, दीपक भट्ट आदि शामिल थे। प्रदर्शन के बाद सड़कों के सुधारीकरण की मांग का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। ======== कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने का दिया मंत्र

लोहाघाट : अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को बूथ कार्यकर्ताओं का मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कई कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। अखिल भारतीय राष्ट्रीय काग्रेस के मास्टर ट्रेनर कुलदीप कुमार ने कार्यकर्ताओं को मेरा बूथ मेरा गौरव अभियान की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसते हुए भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता के बीच ले जाने का आह्वान किया। महंगाई, बेरोजगारी सहित शिक्षा व स्वास्थ्य जैसे मूलभूत समस्याओं के लिए संघर्ष करें। ट्रेनर कविराज मौनी, प्रकाश माहरा ने मिशन 2022 के विधानसभा चुनाव से संबंधित बूथ कार्यकर्ताओं को बूथ जितने के मंत्र दिए। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी ने बूथ स्तर पर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने की बात कही। इस दौरान पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट, एडवोकेट नवीन मुरारी पूर्व ब्लाक प्रमुख योगेश सिंह मेहता, ब्लाक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी, भगत राम, सरिता अधिकारी, अशोक माहरा, हेमंत कापड़ी, भीम सिंह, छत्तर सिंह, बिशन जोशी, पुष्कर भट्ट, कुंदन बोहरा, उमेद सिंह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.