संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
तिलढुकरी स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने स्व.राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। नई शिक्षा नीति, कंप्यूटर का भारत में प्रवेश, 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार और पंचायतों में महिलाओं और आरक्षित वर्ग का प्रतिनिधित्व उनके कार्यकाल की बड़ी उपलब्धियां हैं। कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के दिखाए मार्ग पर चलने और पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर डीडीहाट के पूर्व विधायक एवं पर्वतीय विकास परिषद के उपाध्यक्ष चारू चंद्र ओझा को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि देने वालों में जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, पूर्व राज्य मंत्री रमेश कापड़ी, मथुरा दत्त जोशी, नगर अध्यक्ष पवन माहरा, हिमांशु ओझा, युकां अध्यक्ष ऋषेंद्र महर, सेवादल अध्यक्ष दिनेश बिष्ट मौजूद रहे।
पिथौरागढ़ में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे
डाउनलोड करें हमारी नई एप और पायें
अपने शहर से जुड़ी हर जरुरी खबर!