Move to Jagran APP

प्रसूता की मौत पर सड़कों पर उतरा कांग्रेस का हुजूम

प्रसूता की मौत के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Aug 2021 10:26 PM (IST)Updated: Thu, 26 Aug 2021 10:26 PM (IST)
प्रसूता की मौत पर सड़कों पर उतरा कांग्रेस का हुजूम

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: बीते दिनों जिला महिला चिकित्सालय में प्रसव के बाद रेफर के दौरान रास्ते में हुई प्रसूता की मौत पर गुरु वार को जिला मुख्यालय में कांग्रेस का गुस्सा फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने सीमांत जिले की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन कर आक्रोश प्रकट किया।

loksabha election banner

गुरु वार नगर के केएमओयू स्टेशन में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक मयूख महर के नेतृत्व में एकत्र कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। महर ने कहा कि सीमांत जिले में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं का खामियाजा गर्भवती महिलाओं को अपनी जान देकर चुकानी पड़ रही है। पिथौरागढ़ का सबसे बड़ा महिला चिकित्सालय रेफर सेंटर बनकर रह गया है। जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर ने कहा कि जिला महिला चिकित्सालय में सीमांत क्षेत्र धारचूला, मुनस्यारी के अलावा पड़ोसी देश नेपाल से भी प्रसव के लिए गर्भवती महिलाएं पहुंचती हैं, लेकिन यहां उनकी जान के साथ खिलवाड़ किया जाता है। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि भी सीमांत जिले की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने के लिए कोई प्रयास करते नजर नहीं आ रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य अंजू लुंठी ने कहा कि भाजपा नेता बड़े-बड़े होर्डिंग, पोस्टरों पर सरकार की उपलब्धियों का बखान कर रहे हैं, मगर धरातल पर इसकी तस्वीर उलट है। प्रदर्शन करने वालों में शिवानी कोहली, काजोल बसेड़ा, राजेश्वरी, मुन्नी देवी, राजवंती देवी, कमला देवी, भुवन पांडेय, तिलक जोशी, पुष्पा शर्मा, जानकी पंत, सुमित्रा बोरा, पुष्पा जोशी, गीता देवी, पवन माहरा, शिवम पंत, रजत, ऋषभ, मदन, शंकर, सौरभ, गजेंद्र आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.