विज्ञान दिवस पर बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा
पिथौरागढ़ : जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी की दोनों शाखाओं में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस धूमधाम से
पिथौरागढ़ : जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी की दोनों शाखाओं में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय परिसर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने आकर्षक मॉडल तैयार कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर विद्यालय की प्रबंधक कंचनलता पंत ने भारत रत्न, नोबेल पुरस्कार विजेता सीवी रमन की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बच्चों से उनके आदर्शों पर चलकर एक अच्छा वैज्ञानिक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता रावत, सिटी शाखा की प्रधानाचार्या रु चि पोखरिया आदि मौजूद थे।
मल्लिकार्जुन स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक जितेंद्र कुमार क्वात्रेचा व जीव विज्ञान के प्रवक्ता राजन जोशी ने किया। इस मौके पर बच्चों ने आकर्षक मॉडल तैयार कर अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में प्रबंधक रचना जोशी व प्रधानाचार्या राजेश्वरी शर्मा ने आदि मौजूद रहे।