Move to Jagran APP

विज्ञान महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव शुरू हो गया है। महोत्सव में जिले के समस्त वि

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Dec 2018 03:23 PM (IST)Updated: Sun, 09 Dec 2018 03:23 PM (IST)
विज्ञान महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञान महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव शुरू हो गया है। महोत्सव में जिले के समस्त विकासखंडों के विभिन्न स्कूलों से आए बाल वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

शनिवार को एलडब्ल्यूएस कन्या इंटर कॉलेज भाटकोट में आयोजित एक दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि भौतिक विज्ञान के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. आरसी पांडे ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने विभिन्न वैज्ञानिकों की जीवनी के रोचक तथ्यों से बाल वैज्ञानिकों को अवगत कराया। विशिष्ट अतिथि निधि संस्था के निदेशक डॉ. सुनील पांडे ने विज्ञान में आधुनिक जरूरतों को दृष्टिगत रखते हुए मॉडल बनाए जाने की बात कही। डॉ. कमलेश भाकुनी द्वारा छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर जोर दिया। जिला विज्ञान समन्वयक डॉ. विकास पंत ने विज्ञान महोत्सव की विभिन्न गतिविधियों से संबंधित जानकारी दी। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के जिला संदर्भ व्यक्ति विनोद टम्टा ने आरएमएसए की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। महोत्सव में परिवहन एवं संचार संसाधन प्रबंधन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, गणितीय प्रतिरु पण, अपशिष्ट प्रबंधन, कृषि एवं जैविक खेती उपविषयों पर बाल वैज्ञानिकों ने मॉडल तेयार किए। विज्ञान मेला गतिविधि के अंतर्गत व्यक्तिगत एवं टीम प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए। निर्णायक मंडल में पंकज टम्टा, विनोद बसेड़ा, भरत शर्मा, संजय पुनेठा, अनिल कुमार, ललित धामी, मंजुला पांडे, संतोष भट्ट, डॉ. प्रतिभा बिष्ट, राजेंद्र उपाध्याय, डॉ. चंदन प्रसाद, गंगा पंत आदि द्वारा मूल्यांकन कार्य किया जा रहा है। इससे पूर्व विद्यालय की प्रधानाचार्या किरन रैमजे ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। संचालन करन सिंह थापा ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.