विज्ञान दिवस पर बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ सीमांत जिले में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूलों में
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: सीमांत जिले में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूलों में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बच्चों ने आकर्षक मॉडल तैयार कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। डीडीहाट में डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरू क किया।
मल्लिकार्जुन स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बाल विज्ञान जिला समन्वयक डॉ. विकास पंत व विशिष्ट अतिथि जंतु विज्ञान के प्रवक्ता डॉ. कमलेश भाकुनी ने संयुक्त रू प से दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने बच्चों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों का अवलोकन कर उनकी प्रतिभा की सराहना की। अतिथियों ने बच्चों को विज्ञान का महत्व समझाते हुए कहा कि आज का युग वैज्ञानिक युग है। इस युग में बच्चों को कठोर परिश्रम कर स्वयं व देश को प्रगति के मार्ग पर ले जाना चाहिए। इस दौरान हुई विज्ञान प्रदर्शनी में सीनियर वर्ग में आर्नव भट्ट, अर्पित चंद द्वारा बनाए गए ड्रोन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में आदित्य फुलेरा व प्रियांशु बेरी द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट हाइड्रोलिक मशीन प्रथम स्थान पर रही। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक भाष्कर सिंह, सुमन चंद, मानवेंद्र गोस्वामी ने किया। समापन अवसर पर विद्यालय की प्रबंधिका रचना जोशी व प्रधानाचार्या राजेश्वरी शर्मा ने सभी का आभार जताया। पीएनएफ पब्लिक स्कूल में उप प्रधानाचार्या बर्खा भट्ट ने नोबल पुरस्कार विजेता, भारत रत्न सीवी रमन व मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं से उनके आदर्शों पर चलकर महान वैज्ञानिक बनने के लिए प्रेरित किया। ========= स्वच्छता जागरू कता रैली निकाली
डीडीहाट: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्रशिक्षुओं द्वारा नगर में स्वच्छता जागरू कता रैली निकाली गई। इसके बाद स्थानीय गांधी चौक में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरू क किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डीसी सती, प्रवक्ता राजेश कुमार पाठक, गोविंद सिंह धपोला, ललित मोहन जोशी आदि मौजूद रहे।