Move to Jagran APP

मुख्य सचिव ने व्यास घाटी और आदि कैलास का किया दौरा

संवाद सूत्र धारचूला मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह और पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल विदांग से धारच

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Jul 2019 11:15 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jul 2019 11:15 PM (IST)
मुख्य सचिव ने व्यास घाटी और आदि कैलास का किया दौरा
मुख्य सचिव ने व्यास घाटी और आदि कैलास का किया दौरा

संवाद सूत्र, धारचूला: मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह और पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल विदांग से धारचूला आने के बाद देहरादून लौट गए हैं। मुख्य सचिव ने व्यास घाटी सहित आदि कैलास क्षेत्र का भ्रमण किया।

loksabha election banner

मुख्य सचिव 19 जुलाई को हेलीकॉप्टर से भारत-चीन व्यापार की भारतीय मंडी गुंजी पहुंचे। गुंजी के साथ ही उन्होंने कालापानी, नाबीढांग और ऊं पर्वत के दर्शन किए। इस दौरान चीन सीमा तक बन रही सड़क, भारत चीन व्यापार और कैलास मानसरोवर यात्रा की समीक्षा की्र। बीआरओ द्वारा शीघ्र मार्ग पूरा करने का दावा किया गया। इसके बाद मुख्य सचिव कुटी गांव पहुंचे। कुटी गांव से आदि कैलास ज्योलिंगकोंग पहुंचे।

रविवार को मुख्य सचिव और आइजी ज्योलिंगकोंग से विदांग को रवाना हुए। सायं चार बजे के आसपास दुर्गम चढ़ाई चढ़कर आठ किमी चलने के बाद विदांग पहुंचे। इस दौरान उनके साथ आइजी संजय गुंज्याल थे। उनके साथ एसडीआरएफ व आइटीबीपी के जवान पर्वतारोहण के उपकरणों के साथ रहे। रात्रि विश्राम विदांग में करने के बाद सोमवार की सुबह हेलीकॉप्टर से धारचूला हैलीपैड पहुंचे। जहां थोड़ी देर ठहरने के बाद हेलीकॉप्टर से देहरादून लौट गए। उनसे भेंट कर क्षेत्र की समस्याओं के बारे में बताने गए स्थानीय जनप्रतिनिधि भेंट नहीं हो पाने से मायूस नजर आए। पूर्व ब्लाक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर ने उन्हें समस्याओं के समाधान का ज्ञापन सौंपा। उनके साथ गए वित्त सचिव अमित नेगी और उड्डयन सचिव दिलीप जावलकर शनिवार को ही गुंजी से हेलीकॉप्टर से धारचूला पहुंच गए थे। कार्यक्रम के अनुसार मुख्य सचिव को तिदांग पहुंचना था। उच्च हिमालयी दारमा घाटी के दिलिंग दारमा सेवा समिति के लोग उनके मिलने तिदांग पहुंचे थे, परंतु मुख्य सचिव के विदांग से लौटने के कारण दारमा के ग्रामीण भेंट नहीं कर सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.