Move to Jagran APP

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल का बेरीनाग में हुआ भव्य स्वागत

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल बेरीनाग भ्रमण कार्यक्रम के तहत रविवार को राईआगर में भव्य स्वागत हुआ।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 10:52 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 10:52 PM (IST)
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल का बेरीनाग में हुआ भव्य स्वागत
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल का बेरीनाग में हुआ भव्य स्वागत

बेरीनाग, जेएनएन: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल बेरीनाग भ्रमण कार्यक्रम के तहत रविवार को राईआगर पहुंचे। यहां युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

loksabha election banner

रविवार को राईआगर पहुंचने पर लटवाल का भाजयुमो ब्लॉक अध्यक्ष इंद्र धानिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर लटवाल के साथ आए पलायन आयोग के सदस्य अनिल शाही का भी पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। लटवाल ने समस्त कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कर्मठता व ईमानदारी से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का मोर्चा हमेशा से सम्मान करता आया है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी एकजुट होकर कार्य करें। स्वागत करने वालों में भाजपा के पूर्व गणाई मंडल अध्यक्ष रवींद्र बनकोटी, चंदन कोश्यारी, हरीश कोरंगा, नंदन कोश्यारी, कमलेश राठौर, लक्ष्मण सिंह भंडारी आदि मौजूद रहे। ======= भाजपा जिलाध्यक्ष ने विभिन्न मोर्चे के नियुक्ति किए प्रभारी टनकपुर : भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद पाठक ने प्रातीय नेतृत्व के निर्देशन में रविवार को भाजपा के विभिन्न मोर्चे के प्रभारी नियुक्त किए है। इस संबंध में उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री संगठन को सूची प्रेषित की है। पाठक ने बताया कि भाजपा के जिला महामंत्री श्याम ढेक को महिला मोर्चा का प्रभारी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक रजवार को युवा मोर्चा प्रभारी, जिला कोषाध्यक्ष हरीश हैशियत को किसान मोर्चा प्रभारी, जिला उपाध्यक्ष उमेश जोशी को अनुसूचित मोर्चा प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष टीक सिंह को ओबीसी मोर्चा प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के चुने गए विभिन्न प्रभारियों की बैठक बुलाकर कार्यों की समीक्षा की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.