डीडीहाट, अल्मोड़ा व गैरसैंण में लगेगी चाय की फैक्ट्री : पिलख्वाल
उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल शनिवार को बेरीनाग पहुंचे।
बेरीनाग, जेएनएन: उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल शनिवार को बेरीनाग पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर क्षेत्र में चाय की खेती को बढ़ावा देने को लेकर चर्चा की।
स्थानीय लोनिवि विश्राम गृह में आयोजित बैठक में पिलख्वाल ने कहा कि डीडीहाट, अल्मोड़ा व गैरसैंण में चाय की फैक्ट्री लगाई जाएगी। यहां धरमघर सिमगड़ी टी बागान को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में चाय की खेती आसानी से की जा सकती है। जिन काश्तकारों के पास पचास नाली से अधिक भूमि हैं, वहां की मिट्टी का परीक्षण कर उसे लीज में लिया जाएगा और उस भूमि में चाय की खेती कर स्थानीय काश्तकारों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इस प्रकार के चाय के बड़े बागान बनाने पर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और पहाड़ों से पलायन पर भी रोक लगेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकार 15 वर्ष तक भूमि को लीज में लेगी। उसके बाद यदि काश्तकार उसे लेना चाहे तो वह उसे हस्तांतरण कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पहाड़ की चायपत्ती की कीमत को 18 रु पये से बढ़ाकर 40 रु पये कर दिया गया है। बेरीनाग को चाय के लिए पहचाना जाता था। आज भी कुछ घरों यहीं की चाय बनती है। यहां पर भी लोकल टी बोर्ड बनने से काफी क्षेत्रों में चाय की खेती की जा सकती है। इससेचौड़मन्या, राईआगर, राम मंदिर, बौंगाड़ क्षेत्र की चाय की खेती को बढ़ावा मिलेगा। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज बिष्ट, डा. चंद्रशेखर पाठक, नंदन बाफिला, दीपक कार्की, हरीश चुफाल आदि मौजूद रहे।