Move to Jagran APP

मोदी के प्रभाव से विश्व में बज रहा है भाजपा का डंका

जागरण संवाददाता पिथौरागढ़ भाजपा त्रिशक्ति सम्मेलन में बोलते हुए मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Mar 2019 11:07 PM (IST)Updated: Sun, 10 Mar 2019 11:07 PM (IST)
मोदी के प्रभाव से विश्व में बज रहा है भाजपा का डंका
मोदी के प्रभाव से विश्व में बज रहा है भाजपा का डंका

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: भाजपा त्रिशक्ति सम्मेलन में बोलते हुए मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि वर्तमान में पूरे विश्व में पीएम मोदी के प्रभाव से भारत का डंका बज रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मस्तक ऊंचा हुआ है। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में जोश भर एक बार फिर मोदी सरकार के नारे के साथ जनता के बीच जाने का आह्वान किया।

loksabha election banner

रविवार को नगर के संपूर्णानंद पार्क में भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह वल्दिया की अध्यक्षता में आयोजित त्रिशक्ति सम्मेलन के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, नैनीताल के सांसद पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, प्रदीप बिष्ट नैनीताल व धुव्र रौतेला थे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के कार्यो से विश्व पटल पर भारत का नाम आगे हुआ है। उन्होंने कहा कि आतंक को पनाह देने वाले पाकिस्तान को सरकार ने अलग -थलग कर दिया गया है। मोदी सरकार में ही देश के वीर सैनिकों ने दो बार पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की है।

पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के पास जनता के बीच जाकर जनता को संतुष्ट करने के पर्याप्त कारण हैं। जिले के कार्यकर्ता बारहमासी सड़क सहित अन्य उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएं और मोदी सरकार बनाने में जुटे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं उनकी बदौलत ही पार्टी चुनाव लड़ती है। बूथ मजबूत करने का मंत्र दिया। सम्मेलन के बाद सेरा खड़कोट मार्ग पर बनने वाले भाजपा जिला कार्यालय का प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और पूर्व सीएम कोश्यारी ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस मौके पर अब्दुल हफीज राही के अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य बनने पर माल्यापर्ण किया गया। सम्मेलन में भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री महिमन कन्याल ने किया।

बेरीनाग :गंगोलीहाट विस का त्रिशक्ति सम्मेलन रविवार को बेरीनाग के लोनिवि निरीक्षण भवन में किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रवक्ता सुरेश जोशी ने किया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन के तहत मेरा बूथ सबसे मजबूत करने का संकल्प लेने को कहा गया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश की पांचों सीटें जीतेगी और सभी बूथों पर आगे रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाने को कहा। सम्मेलन में विस क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.