भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सरफराज को पितृशोक
भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सरफराज अहमद के पिता हाजी कमर अहमद का निधन हो गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 11:52 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 11:52 PM (IST)
पिथौरागढ़, जेएनएन : भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सरफराज अहमद के पिता हाजी कमर अहमद (82) का निधन हो गया है। उनके निधन पर विधायक चंद्रा पंत, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन जोशी, अब्दुल हफीज, मीर बहार अली, पूर्व सभासद सलीम खान सहित तमाम लोगों ने गहरा दुख जताया है। बुधवार को स्थानीय ईदगाह मैदान के समीप स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें