अपनी परंपरागत सीट को बचाने में सफल रही भाजपा
संवाद सूत्र, डीडीहाट: डीडीहाट नगरपालिका में भाजपा अपनी परंपरागत सीट को बरकरार रखने में सफल रही
संवाद सूत्र, डीडीहाट: डीडीहाट नगरपालिका में भाजपा अपनी परंपरागत सीट को बरकरार रखने में सफल रही है। भाजपा की कमला चुफाल ने जीत दर्ज करने से विधायक विशन सिंह चुफाल का कद बढ़ चुका है। जनता में उनकी स्वीकार्यता बनी है।
नगर पंचायत से अपग्रेड होकर नगरपालिका बनी डीडीहाट में हुए चुनाव में भाजपा ने कमला चुफाल को अपनी प्रत्याशी बनाया। महिला आरक्षित सीट होने से कांग्रेस ने हेमंती भंडारी को मैदान में उतारा। निर्दल प्रत्याशी के रू प में धाना चुफाल मैदान पर उतरी। धाना चुफाल के पति प्रह्लाद चुफाल पूर्व में भाजपाई रहे हैं। पारिवारिक पृष्ठभूमि भी भाजपा की रही है। इस सीट पर विधायक विशन सिंह चुफाल के लिए चुनौती बनी थी। डीडीहाट जब से नगर पंचायत बनी तभी से यहां पर भाजपा का दबदबा रहा है। बीच में एक बार कांग्रेस के दमयंती पांगती जीते थे। पिछले दस वर्षो से सीट पर फिर भाजपा का कब्जा था। पहले भाजपा की मुन्नी देवी अध्यक्ष चुनी गई तो गत चुनाव में भाजपा के कवींद्र साही अध्यक्ष चुने गए । इस बार फिर भाजपा की कमला चुफाल ने जीत दर्ज कर भाजपा और चुफाल की प्रतिष्ठा को बरकरार रखा है। जीत के बाद भाजपा ने विजय जुलूस निकाल कर खुशी का इजहार किया। कुल मत पड़े ---- 2371
कमला चुफाल भाजपा --- 1041
धाना देवी निर्दलीय -- 957
हेमंती भंडारी निर्दलीय ---226
पुष्पा देऊपा निर्दलीय ---67
नोटा --------------05
निरस्त मत --------- 75
डाकपत्र ------------ 10 कांग्रेस भीतरघात का शिकार बनी
डीडीहाट: कांग्रेस में भीतरघात और संगठन की कमी देखने के मिली। कांग्रेस के ही नेताओं द्वारा भीतरघात किया गया। जो चुनाव के दौरान देखने को मिला । सांगठनिक कमजोरी से कांग्रेस को एक बार फिर मुंह की खानी पड़ी। केवल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ही पार्टी प्रत्याशी के साथ नजर आए। अन्य कांग्रेसियों की भूमिका संदिग्ध रही।