Move to Jagran APP

बीसूका उपाध्यक्ष शेर सिंह गड़िया का नाचनी में हुआ स्वागत

बीसूका उपाध्यक्ष शेर ंिसंह गड़िया का नाचनी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 11:18 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 11:18 PM (IST)
बीसूका उपाध्यक्ष शेर सिंह गड़िया का नाचनी में हुआ स्वागत
बीसूका उपाध्यक्ष शेर सिंह गड़िया का नाचनी में हुआ स्वागत

संवाद सूत्र, नाचनी: बीसूका उपाध्यक्ष शेर ंिसंह गड़िया अपने जनपद भ्रमण के दौरान मुनस्यारी विकास खंड के तल्ला जोहार पहुंचे। नाचनी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई।

loksabha election banner

इस मौके पर नाचनी लोनिवि निरीक्षण भवन में उपाध्यक्ष ने बैठक ली। बैठक में भाजपा तल्ला जोहार मंडल तथा बागेश्वर के कपकोट मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले की सीमा से लगे क्षेत्रों की समस्याओं के बारे में उपाध्यक्ष को जानकारी दी गई। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपू चुफाल ने तल्ला जोहार क्षेत्र की समस्याओं को उपाध्यक्ष के सम्मुख रखा। उन्होंने तेजम तहसील में सप्ताह में दो दिन तहसीलदार की तैनाती, थल के गोचर स्थित महिला अस्पताल में पूर्ण स्टाफ तैनात करने, बांसबगड़ और नाचनी में भुजगड़ और रामगंगा किनारे तटबंध निर्माण की मांग रखी।

गड़िया ने बैठक में रखी गई मांगों पर गंभीरता से कार्य करने का भरोसा दिलाया। नदियों से हो रहे कटाव को रोकने के लिए तटबंध निर्माण को आवश्यक बताया। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष भवान सिंह मेहरा, जिपं सदस्य भावना देवी, भरत सिंह चुफाल, गंगा सिंह पिपलिया, मनोज जोशी, रंजीत पांगती, अजय दशौनी, गणेश आर्या, जयशंकर जोशी, संजय कोश्यारी मौजूद थे।

========= श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए स्वयंसेवकों ने निकाली बाइक रैली

बेरीनाग: अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण में सहयोग के लिए शुक्रवार को हिदूवादी संगठनों ने नगर में बाइक रैली निकाली। इस मौके पर लोगों से मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह करने की अपील की गई।

शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला प्रचारक नरेश की अगुवाई में नगर में बाइक रैली निकाली। बैंक चौराहे से शुरू हुई रैली जवाहर चौक, बस स्टैंड, नया बाजार, राईआगर चौराहे में समाप्त हुई। इस दौरान भगवान राम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। स्वयंसेवकों ने राम मंदिर निर्माण में सभी से अपना सहयोग प्रदान करने की अपील की। इस मौके पर गोविंद खाती, जीवन पंत, इंद्र सिंह, धीरज बिष्ट, नंदन बाफिला, गणेश उपाध्याय, गौरव पंत, योगेश महरा, हीरा सिंह कार्की, ठाकुर सिंह डसीला, विनोद पाठक आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.