Move to Jagran APP

विधायक चंद्रा पंत की पहल पर सुलझा भाटकोट भूमि विवाद, निर्माण पर लगी रोक हटी

विधायक चंद्रा पंत की पहल पर भाटकोट भूमि विवाद का मसला सुलझ गया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 11:38 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 11:38 PM (IST)
विधायक चंद्रा पंत की पहल पर सुलझा भाटकोट भूमि विवाद, निर्माण पर लगी रोक हटी
विधायक चंद्रा पंत की पहल पर सुलझा भाटकोट भूमि विवाद, निर्माण पर लगी रोक हटी

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: भाटकोट भूमि विवाद का मसला सुलझ गया है। विधायक की पहल पर प्रशासन ने भूमि रिकार्ड की जांच के बाद निर्माण पर लगी रोक हटा ली है। गदगद क्षेत्रवासियों ने विधायक का अभिनंदन कर उनका आभार जताया।

loksabha election banner

भाटकोट क्षेत्र में कुछ आपत्तियों के बाद प्रशासन ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी। निर्माण बंद हो जाने से क्षेत्र के लोग खासे परेशान थे। क्षेत्रवासियों ने विधायक चंद्रा पंत के सामने यह मामला रखा था। विधायक ने इस मामले में जिला प्रशासन से वार्ता की और भूमि की नए सिरे से जांच कर मसले का समाधान निकालने के निर्देश दिए थे। प्रशासन ने जांच के बाद भूमि विवाद का हल निकाल लिया और निर्माण पर लगी रोक हटा दी।

रोक हटने से गदगद क्षेत्रवासियों ने भाटकोट क्षेत्र में विधायक को आमंत्रित कर उनका अभिनंदन किया। विधायक ने कहा कि आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर हैं। बिजली, पानी व सड़क संबंधी समस्याएं तेजी से सुलझाई जा रही हैं। भरोसा दिलाया कि विधानसभा क्षेत्र के लोगों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। क्षेत्रवासियों ने विधायक का अभिनंदन करते हुए उन्होंने आभार पत्र सौंपा। ======== स्लाटर हाउस से अब बाहर नहीं आएगी गंदगी

पिथौरागढ़ : नगर के मध्य में स्थापित स्लाटर हाउस से गंदगी बाहर आने की समस्या अब नहीं रहेगी। आसपास रहने वाले लोगों को राहत देने के साथ ही स्लाटर हाउस को साफ-सुथरा रखने के उद्देश्य से स्थापित ट्रीटमेंट प्लांट शुरू हो गया है।

विधायक चंद्रा पंत ने ट्रीटमेंट प्लांट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अब आस-पास रहने वाले लोगों को किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। स्लाटर हाउस की गंदगी को ट्रीटमेंट प्लांट स्वच्छ जल में बदलकर बाहर निकालेगा। ईओ मनोज दास से प्लांट की तकनीक बनाई। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने कहा कि नगर पालिका सुविधाओें के विकास के लिए तेजी से कार्य कर रही है। शुभारंभ अवसर पर सभासद दिनेश कापड़ी, रवींद्र बिष्ट, महेश पांडे, पवन माहरा, ललित मोहन पुनेड़ा, राधिका लुंठी, दीपा राणा, रवींद्र जंग आदि मौजूद थे। मांस कारोबारियों ने ट्रीटमेंट प्लांट की सुविधा के लिए नगर पालिका का आभार जताया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.