नील गायों के आतंक से बमनपुरी ग्रामीण परेशान, रौंद रहे फसल
संवाद सूत्र, बनबसा : ग्राम बमनपुरी में नील गायों का आतंक से ग्रामीण परेशान हो उठे हैं। वह आए
संवाद सूत्र, बनबसा : ग्राम बमनपुरी में नील गायों का आतंक से ग्रामीण परेशान हो उठे हैं। वह आए दिन फसलों को रौंद कर चौपट कर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से नील गाय से निजात दिलाने की माग की है।
ग्राम बमनपुरी में नील गायों द्वारा ग्रामीणों की फसल को चौपट किया जा रहा है। नील गायों द्वारा रात्रि में ग्रामीणों के खेतों मे घुस कर कई-कई एकड़ पर खड़ी फसल को बर्बाद कर दी गई है। जिससे ग्रामीणों को खासा नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने कई दिन रात्रि में जग कर नील गाय से अपने खेतों की रखवाली की। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग और प्रशासन द्वारा जंगली जानवरों से उनकी फसल को बचाने के लिए अब तक कोई भी ठोस कदम नही उठाया गया है। ग्राम प्रधान गिरधारी लाल का कहना है कि अगर गाव से लगे जंगल के किनारे - किनारे फैंसिग वायर लगाया लगा दी जाय तो काफी हद तक जंगली जानवरों के आतंक से निजात मिल जाएगी और ग्रामीणों का भी नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि फैंसिग वायर लगाने के लिए कई बार प्रशासन और वन विभाग से कहा गया लेकिन अभी तक इस पर कोई भी कार्यवाही नहीं हो पायी है।