एशियन सत्कर्मा मिशन ने जगतड़ के आपदा पीड़ितों को दी राहत सामग्री
समाजसेवी संस्था एशियन सत्कर्मा मिशन का आपदा पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य जारी है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Aug 2020 05:52 AM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 06:15 AM (IST)
पिथौरागढ़, जेएनएन: समाजसेवी संस्था एशियन सत्कर्मा मिशन का आपदा पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य जारी है। बुधवार को मिशन के संस्थापक स्वामी वीरेंद्रानंद के नेतृत्व में मिशन के सदस्य आपदा प्रभावित गलाती के जमतड़ गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रभावितों का हालचाल जाना और उनकी समस्याएं सुनीं। मौके पर प्रभावितों को राशन किट वितरित किया गया। स्वामी वीरेंद्रानंद ने कहा कि इस संकट की घड़ी में मिशन आपदा पीड़ितों के साथ खड़ा है। पीड़ितों को मिशन की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी। मिशन संस्थापक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर विधानसभा धारचूला के आपदाग्रस्त क्षेत्रों में पीड़ितों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने की मांग की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें