एशियन एकेडमी पिथौरागढ़ के गौरव, रितिक और हिमानी का जेईई मेन में चयन
पिथौरागढ़ के एशियन एकेडमी के छात्र गौरव उप्रेती रितिक टोलिया और हिमानी नितवाल का जेईई मेन में चयन हुआ।
By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Sep 2020 05:10 AM (IST)Updated: Sun, 13 Sep 2020 05:10 AM (IST)
पिथौरागढ़, जेएनएन : एशियन एकेडमी के छात्र गौरव उप्रेती, रितिक टोलिया और हिमानी नितवाल ने जेईई मेन में सफलता प्राप्त की है। गौरव की माता गीता उप्रेती गृहणी हैं। रितिक के पिता राम सिंह टोलिया टीचर और माता भावना गृहणी हैं। हिमानी नितवाल के पिता ग्रामीण निर्माण विभाग में कार्यरत हैं, माता राधा देवी गृहणी हैं। विद्यालय के प्रबंधक स्वामी वीरेंद्रानंद ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय से हर वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थी जेईई मेन और एडवांस में चयनित हो रहे हैं। सफल विद्यार्थियों को विद्यालय स्टाफ ने शुभकामनाएं दी हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें