Move to Jagran APP

मानदेय और भत्ते की मांग को लेकर पिथौरागढ़ में आशा वर्करों ने किया प्रदर्शन

विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पिथौरागढ़ में प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 10:53 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 10:53 PM (IST)
मानदेय और भत्ते की मांग को लेकर पिथौरागढ़ में आशा वर्करों ने किया प्रदर्शन
मानदेय और भत्ते की मांग को लेकर पिथौरागढ़ में आशा वर्करों ने किया प्रदर्शन

पिथौरागढ़, जेएनएन: विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिले भर में विरोध दिवस मनाया। जिला कार्यालय और तहसीलों में आशाओं ने धरना दिया।

loksabha election banner

आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की अध्यक्ष इंद्रा देऊपा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने टकाना रामलीला मैदान में प्रदर्शन कर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें राज्य कर्मचारी घोषित किए जाने, मानदेय दिए जाने और कोरोना काल का भत्ता दिए जाने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब शोषण को और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुनस्यारी: तहसील क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं ने तहसील अध्यक्ष शांति मर्तोलिया की अगुवाई में एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिशु मृत्यु दर कम करने के अपने मूल काम सहित आशाओं को तमाम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिसका वे निर्वहन कर रही हैं। इसके बावजूद सरकार उनकी समस्याओं का कोई संज्ञान नहीं ले रही है। कार्यकर्ताओं ने मांग पूरी नहीं होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया। प्रदर्शन करने वालों में मंजू धामी, सीता देवी, जानकी जंगपांगी, शीला देवी, अनीता देवी, रीता देवी, पार्वती देवी, खीमा पंचपाल आदि शामिल थे। सामाजिक कार्यकर्ता हीरा चिराल ने धरना स्थल पर पहुंचकर आशाओं की मांगों को समर्थन दिया।

गंगोलीहाट: मानदेय, भत्ते समेत विभिन्न मांगों को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष उमा मेहरा के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने यहां भी विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम बीएस फोनिया के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में सीता बोरा, कमला बिष्ट, सुनीता सेलोनी, ममता देवी, रीता देवी, मुन्नी देवी, गीता देवी, रेखा देवी, मंजू, निर्मला, कमला, गीता, बीना समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर किए हैं।

डीडीहाट: डीडाहाट में यूनियन की ब्लॉक अध्यक्ष दीपा मनौला की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर देवकी देवी, ममता कन्याल, पुष्पा देवी, कौशल्या देवी, चंपा देवी, कलावती देवी, पुष्पा बोरा, विमला देवी, रंजना, प्रभा, कमला, बसंती, हीरा, नंदी चौहान आदि शामिल थे।

धारचूला: विभिन्न मांगों को लेकर आशा वर्कर्स का विरोध-प्रदर्शन यहां भी जारी रहा। प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष जसमिती कुंवर, उपाध्यक्ष प्रेमा बिष्ट, कोषाध्यक्ष देवकी कुटियाल, सचिव पार्वती कुंवर, लीला कुंवर, नजीमा, पशुपति, प्रेमा, तुलसी, कविता, कमला, पार्वती, जानकी, प्रियंका देवी, जानकी देवी, मंशा, गोमती, इंद्रा रायपा, लीला गब्र्याल, मोहनी, रेखा, गायत्री आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.