Move to Jagran APP

पिथौरागढ़ में अगले वर्ष भी होगी सेना भर्ती रैली

पिथौरागढ़: सीमांत जिले पिथौरागढ़ में अगले वर्ष भी सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। यह ब

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Dec 2018 10:52 PM (IST)Updated: Fri, 28 Dec 2018 10:52 PM (IST)
पिथौरागढ़ में अगले वर्ष भी होगी सेना भर्ती रैली
पिथौरागढ़ में अगले वर्ष भी होगी सेना भर्ती रैली

पिथौरागढ़: सीमांत जिले पिथौरागढ़ में अगले वर्ष भी सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। यह बात शुक्रवार को भर्ती रैली के दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए ब्रिगेडियर ललित कपूर ने कही।

loksabha election banner

पत्रकारों के साथ वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ में आर्मी पब्लिक स्कूल भर्ती रैली के लिहाज से काफी सुविधाजनक है। सेना के अधिकारियों द्वारा पिथौरागढ़ में भर्ती रैली के आयोजन के लिए कई स्थलों का निरीक्षण किया गया था, उनमें से एपीएस खेल मैदान सबसे अच्छा रहा है। भर्ती रैली प्रक्रिया के लिए यहां मैदानों को अलग-अलग भागों में बांटा गया है। जहां भर्ती से संबंधित प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। जिसके चलते भर्ती प्रक्रिया की कार्रवाई काफी तेजी से व सुविधाजनक हो रही है। भर्ती प्रक्रिया के सफल आयोजन के लिए सेना को स्थानीय प्रशासन का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। भर्ती रैली के दौरान कुछ युवक फर्जी प्रमाण पत्रों के साथ भी पकड़े गए थे। जिनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता अपनाई जा रही है। पूरी भर्ती प्रक्रिया सीसीटीवी के निगरानी में चल रही है। उन्होंने अभ्यर्थियों से किसी के भी बहकावे में न आने की अपील की है। सेना भर्ती निदेशक कर्नल संदीप मदान ने बताया कि भर्ती के लिहाज से आर्मी पब्लिक स्कूल काफी सुविधाजनक है। यहां चारों ओर रेलिंग लगी है। कंप्यूटर नेटवर्किंग का संचालन भी अच्छी तरह से हो रहा है। अन्य स्थलों पर इस तरह की सुविधाएं मिल पाना मुश्किल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.