Move to Jagran APP

सीमांत जिले में पराक्रम दिवस के रू प में मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

पिथौरागढ़ में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रू प में मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 05:18 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 05:18 PM (IST)
सीमांत जिले में पराक्रम दिवस के रू प में मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती
सीमांत जिले में पराक्रम दिवस के रू प में मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती सीमांत जिले में पराक्रम दिवस के रू प में मनाई गई। लोगों ने नेताजी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

सुभाष चौक पर आयोजित कार्यक्रम में बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। मुख्य वक्ता पदमादत्त पंत ने कहा कि आजाद हिद फौज के सिपाही रहे कै. मोहन सिंह सौन ने वर्ष 1946 में नगर में पहुंचकर सुभाष चौक स्थल का नामकरण किया। पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि शीघ्र सुभाष चौक में नेताजी की प्रतिमा लगाई जाएगी। आयोजक नवल किशोर रावल ने कहा कि हर वर्ष सुभाष जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर कै. मोहन सिंह सौन के सुपुत्र शमशेर सिंह सौन को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

अभाविप कार्यकर्ताओं ने ब्लड बैंक में रक्तदान किया। इस दौरान विभाग सह संयोजक हरीश महर, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहित ओझा, नीरज पाठक, सतीश भट्ट मौजूद रहे। जिले के युवा मंडलों ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया। नेताजी पर आधारित भाषण, निबंध प्रतियोगिता कराई। केंद्रीय विद्यालय में प्रधानाचार्य कमला निखुर्पा ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती कार्यक्रम की शुरुआत की। संचालन शैलेश गुप्त और प्रबोध कुमार शुक्ल ने किया।

वहीं, भाजयुमो ने जिलाध्यक्ष शुभम चंद की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन हुआ। संचालन हरीश रावत और मदन जोशी ने किया। गोष्ठी में कुमाऊं मंडल विकास निगम अध्यक्ष केदार जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, पूर्व दर्जा मंत्री महेंद्र सिंह लुंठी, बसंत जोशी मौजूद थे। नेहरू युवा केंद्र में हुई गोष्ठी में मुख्य अतिथि उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के सदस्य पीसी द्विवेदी और अजय कुमार बोहरा ने कहा कि बोस का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में मोहित बिष्ट, मंजित कुमार, घनश्याम, मोहित उप्रेती, देवेंद्र कुमार ने विचार रखे।

-------

डीडीहाट: सुभाष चौक में राजनैतिक कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारियों ने नेताजी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष कमला चुफाल, समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह डसीला, एसडीएम केएन गोस्वामी, धन सिंह कफलिया, महेश डसीला, हेमा साह मौजूद रहे। एनसीसी कैडेटों ने आकर्षक परेड का आयोजन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.