नाराज कांग्रेसियों ने फूंका वित्त मंत्री का पुतला
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ विमान सेवा में पुराना जहाज उड़ाए जाने से नाराज कांग्रेसियों
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ विमान सेवा में पुराना जहाज उड़ाए जाने से नाराज कांग्रेसियों ने सोमवार को प्रदर्शन कर राज्य सरकार और प्रदेश के वित्त मंत्री का पुतला फूंका।
गाधी चौक में एकत्र हुए काग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि लंबे इंतजार के बाद पिथौरागढ़ से शुरू हुई विमान सेवा मजाक बनकर रह गई है। विमान में आए दिन तकनीकी खराबी आ रही है। सेवा देने वाली कंपनी 20 वर्ष पुराना विमान पिथौरागढ़ से उड़ाकर सेवा के नाम पर खिलवाड़ कर रही है। विमान उड़ाने वाली कंपनी हर यात्री के रू प में पांच हजार की सब्सिडी प्राप्त कर रही है। यह सब्सिडी जनता के धन से ही दी जा रही है। वक्ताओं ने कहा कि सेवा का लाभ जनता को समय पर नहीं मिल पा रहा है। पिछले दिनों सेवा नहीं मिल पाने के चलते एक युवा वैज्ञानिक की मौत हो गई। इसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। वक्ताओं ने कहा कि हवाई सेवा के नाम पर पिथौरागढ़ की जनता के साथ हो रहे छलावे को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, शुभम बिष्ट, आनंद धामी, सुधीर चौहान, मनोज पांडे, ऋषेंद्र महर, पवन माहरा, हीरा सिंह बिष्ट, भूरे मियां अंसारी, मोहन लाल चौधरी, रोहन सौन, त्रिलोक बिष्ट, कमलेश कसन्याल, रईस मियां, जावेद, बहार अली, करन खाती सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल थे। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार और वित्त मंत्री का पुतला फूंका।