108 के बाद अब खुशियों की सवारी पर भी लगा ब्रेक
संवाद सूत्र, बेरीनाग: आपातकालीन सेवा 108 के बाद अब खुशियों की सवारी पर भी ब्रेक लग गया है। आ
संवाद सूत्र, बेरीनाग: आपातकालीन सेवा 108 के बाद अब खुशियों की सवारी पर भी ब्रेक लग गया है। आम धात्री महिलाओं के लिए शुरू की गई खुशियों की सवारी सेवा के पहिए भी तेल के अभाव में जाम हो गए हैं। दोनों सेवाओं के ठप पड़ जाने से डबल इंजन की सरकार पर सवाल उठने लग गए हैं।
धात्री महिलाओं को शिशु जन्म के बाद अस्पताल से घर छोड़ने के लिए 108 की तर्ज पर खुशियों की सवारी सेवा शुरू की गई थी। इस सेवा से गरीब परिवार के लोगों को खासी सुविधा मिल रही थी, मगर तेल के अभाव में यह सेवा भी ठप हो गई है। तेल नहीं मिलने से क्षेत्र में वाहन खड़े हो गए हैं। दूरदराज से प्रसव के लिए अस्पताल में आने वाली महिलाओं को बच्चे के जन्म के बाद घर लौटने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गरीब परिवार महंगे दरों में टैक्सी वाहन किराए पर लेकर घर लौटने को मजबूर हैं। तमाम सामाजिक संगठनों ने आपातकालीन सेवाओं के लिए तेल नहीं मिलने से सुरक्षित प्रसव की योजना पर सवाल खड़े किए हैं।