बेरीनाग-राईआगर मार्ग पर पलटी कार, तीन युवक घायल
बेरीनाग-राईआगर मोटर मार्ग पर त्रिपुरा देवी बाइपास के निकट एक कार सड़क पर पलट गई।
संवाद सूत्र, बेरीनाग: बेरीनाग-राईआगर मोटर मार्ग पर त्रिपुरा देवी बाइपास के निकट एक कार सड़क पर पलटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार तीन युवक घायल हो गए। एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
मंगलवार की देर सायं एक कार संख्या यूकेजी 5 बी 6570 बेरीनाग से राईआगर को जा रही थी। इस बीच बेरीनाग नगर से तीन किमी दूर त्रिपुरा देवी बाइपास के निकट मार्ग खस्ताहाल होने से कार अनियंत्रित होकर सड़क में ही पलट गई। जिसमें सवार वाहन चालक राजेंद्र राम 23 वर्ष निवासी राईआगर चौरी, शेखर राम, 28 वर्ष निवासी हल्द्वानी, मुकेश राम, 23 वर्ष निवासी हल्द्वानी घायल हो गए। तीनों घायलों को स्थानीय लोगों ने बेरीनाग सीएचसी पहुंचाया। जहां शेखर राम की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। वहीं, अन्य दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। डा. संदीप ने बताया कि शेखर राम के सिर पर गहरी चोटें आई हैं। गंभीर हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने बीच सड़क में पलटी कार को हटाकर किनारे किया।
======= युवक ने गटकस विषाक्त पदार्थ, मौत
बनबसा : अज्ञात कारणों के चलते एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ पी लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव स्वजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि 11 अप्रैल की रात्रि में 40 वर्षीय शब्बन मिया पुत्र अन्नु खा निवासी सुनगड़ी पीलीभीत उत्तर प्रदेश व हाल निवासी झोपड़ पट्टी रेलवे लाइन ने अज्ञात कारणों ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस युवक को 108 एंबुलेंस से टनकपुर संयुक्त चिकित्सालय ले गई। जहा डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक मजदूरी का कार्य करता था और वह अकेला ही रहता था।