पेयजल संकट से गुस्साए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे
पिथौरागढ़ नगर में पेयजल संकट से गुस्साए आप कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया।
पिथौरागढ़, जेएनएन : नगर में पेयजल संकट से गुस्साए आप कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सिमलगैर बाजार में प्रदर्शन कर रोष जताया। कार्यकर्ताओं ने शीघ्र आपूर्ति सामान्य नहीं किए जाने पर जल संस्थान कार्यालय में धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।
विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सुशील खत्री की अगुवाई में प्रदर्शन करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नगर में पिछले एक पखवाड़े से पेयजल संकट व्याप्त है। लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों से अपनी जरू रत पूरी करनी पड़ रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगर की पेयजल समस्या के समाधान के लिए 75 करोड़ की धनराशि नई पेयजल योजना बनाने में खर्च की गई, इसके बाद भी नगर में पेयजल का संकट बना हुआ है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इतनी बड़ी रकम खर्चने के बाद भी नगरवासियों को पानी नहीं मिलना विभागों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े कर रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शीघ्र पेयजल समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आप पार्टी उग्र आंदोलन को बाध्य होगी। ======= यूथ कांग्रेस आज करेगी जल संस्थान का घेराव संस, पिथौरागढ़: नगर में पेयजल संकट को लेकर यूथ कांग्रेस बुधवार को जल संस्थान का घेराव करेगी। जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने कहा कि पेयजल समस्या लगातार उठाई जा रही है, बावजूद इसके समाधान के दिशा में कोई पहल नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि बुधवार को कार्यकर्ता जल संस्थान का घेराव करेंगे। इसके बाद भी स्थिति नहीं सुधरती तो उग्र आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।