एशियन स्कूल में 551 कन्याओं का हुआ पूजन
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: द एशियन एकेडमी स्कूल में नवरात्र की अष्टमी पर्व पर विद्यालय परिसर में कन्य
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: द एशियन एकेडमी स्कूल में नवरात्र की अष्टमी पर्व पर विद्यालय परिसर में कन्या-पूजन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय में 551 कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया। पं. नीलाधर जोशी, पं. गिरीश चंद्र जोशी, पं. ललित मोहन भट्ट ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कन्याओं का पूजन किया। विद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र सिंह पाल ने कहा कि बच्चों को अपने धर्म व संस्कृति से अवगत कराकर ही हम उन्हें अच्छे संस्कार दे सकते हैं।
एसवीएम पब्लिक स्कूल देवलथल में प्रधानाचार्य एमडी कापड़ी व प्रबंधक मंजुल बिष्ट के नेतृत्व में दुर्गाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय परिसर में मां दुर्गा उत्पत्ति, भजन, कविताएं, डांडिया नृत्य, दुर्गा के नौ रू पों का विस्तृत बखान किया गया। इस दौरान छात्रा आस्था व लक्ष्मी ने महिषासुर मर्दिनी का मनमाहेक मंचन कर सभी का मन मोह लिया।
मल्लिकार्जुन स्कूल में प्रबंधक रघुवर दत्त जोशी व हरीश चंद्र जोशी द्वारा विद्यालय में हवन यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया गया। हवन यज्ञ के बाद बच्चों ने मां दुर्गा के नौ रू पों की भव्य झांकी निकाली। विद्यालय की प्रबंधिका रचना जोशी व प्रधानाचार्या राजेश्वरी शर्मा ने सभी को दशहरे पर्व की बधाई दी।